Navratri Special Hair Styles: नवरात्रि पर हर जगह उत्साह और जश्न का माहौल बना रहता है। नवरात्रि को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और देशभर में गरबे का आयोजन किया जाता है। इसके लिए लोग पहले से कई तरह की तैयारियां करते हैं।
ऐसे में अगर आप अपनी आउटफिट का चुनाव कर चुके हैं और लेकिन हेयर स्टाइल को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कई स्टाइलिश-ट्रेडिशनल हेयर स्टाइल लेकर आए हैं। इन हेयर स्टाइल को कुछ ही मिनटों में बनाकर आप बेहद खूबसूरत नजर आने लगेंगी, तो चलिए जानते हैं नवरात्रि स्पेशल हेयर स्टाइल्स-
अभी पढ़ें – Makhana Raita: एनर्जी से भरपूर होता है मखाने का रायता, नवरात्रि उपवास में ऐसे करें झटपट तैयार
मेसी पोनीटेल बनाएं
अगर आप नवरात्रि पर इंडो-वेस्टर्न लुक पाना चाहते हैं तो आप मेसी पोनीटेल ट्राई कर सकते हैं। पोनीटेल एक बेहद सरल हेयर स्टाइल है इसको बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता।
फ्रेंच ब्रेड लो बन हेयरस्टाइल बनाएं
अगर आप हर साल पुराना सिंपल सा जूड़ा बनाकर बोर हो गई हैं तो आप अपने बालों के आगे के थोड़े से बालों को लेकर फ्रेंच ब्रेड बनाकर जूड़ा बना लें। फिर आप इस पर गजरा लगाएं।
ट्विस्टेड पोनीटेल बनाएं
अगर आप नवरात्रि पर सिंपल, एलिगेंट और स्मार्ट हेयरस्टाइल बनाने की सोच रही हैं तो ट्विस्टेड पोनीटेल ट्राई कर सकती हैं। इसको आप 2 प्रकार से बना सकती हैं। पहला बालों को पीछे लेकर दो हिस्सोंमें बांटकर आपस में ट्विस्ट करके बनाएं। दूसरा सिंपल लो पोनीटेल को एक कलरफुल रिबन से बालों पर अच्छी तरह से लपेट लें।
वेवी हेयरस्टाइल बनाएं
इसको बनाने के लिए आप अपने बालों को हल्का-हल्का सा कर्ल कर लें। फिर आप बिल्कुल हल्के हाथों से उसमें कंघी करके केवल 5 मिनट में बना लें।
सिंपल स्ट्रेट बॉब हेयरस्टाइल बनाएं
अगर आपके बाल छोटे हैं तो अपने बालों को स्ट्रेट करके उस पर सुंदर सी एक्सेसरीज लगा सकते हैं। ये हर एथनिक आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लगेगा।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
2 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
6 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
6 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
9 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
13 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines