Cholesterol Reduce Tips: आज-कल का जीवन बहुत भाग-दौड़ भरा है और इसकी वजह से पूरा दिनचर्या बिगड़ जाता है। इसके कारण गलत खान-पान होता है और फिर शरीर में फैट, शुगर, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।
इन सभी के बढ़ने से हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियां जकड़ लेती हैं, जिनसे पीछा छुड़ाना बेहद मुश्किल हो जाता हैं। इसके लिए आपको अपने खान-पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है और अगर आप इसका ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको कई गंभीर या फिर जानलेवा बीमारियों से जूझना पड़ेगा।
कोलेस्ट्रॉल कितने प्रकार का होता है-
कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है, एक को गुड तो दूसरे को बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। अगर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो स्ट्रोक और हृदय रोग जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए अगर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना हैं तो आपको हर रोज कपालभाति प्राणायाम करने की जरूरत है।
इसको करने से इसको कम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा के सही करना है, तो आपको अच्छी डाइट और अच्छी नींद लेने की जरूरत है. लेकिन, अगर आपने नियमित रूप से इसको फॉलो करेंगे तो ही यह कारगर होगा।
इन योग से कोलेस्ट्रॉल को करें कम
सर्वांगासन करेगा मदद
अगर आप भी बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सर्वांगासन योग क्रिया आनी चाहिए. इस योग के जरिए आप शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं और इसके करने के लिए आप पैरों को पीठ के बल ऊपर उठाएं और पूरा भार कंधों, सिर और कोहनियों पर दें. इसको हार्निया की समस्या होने पर, चोट लगने पर, थायराइड और दिल की समस्या होने पर बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
पश्चिमोत्तासन भी देगा फायदा
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पश्चिमोत्तासन भिओ बेहद अच्छा साबित हो सकता है। इसको करने के लिए पैर सीधे करके बैठ जाएं औऱ फिर सांस छोड़ते वक्त धीरे-धीर आगे की ओर झुकें और कुछ सेकेंड के बाद सीधे हो जाएं। इसको भी ऑपरेशन, डायरिया, प्रेग्नेंसी, अस्थमा और स्लिप डिस्क की समस्या होने पर ना करें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
13 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
15 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines