Cholesterol Control Diet: हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है तो आपको कई तरह की समस्या हो सकती है। बता दें कि जब बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो हार्ट तक सही से ब्लड फ्लो नहीं हो पाता है। ऐसे में नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकना बहुत जरूरी हो जाता है और इसे कम करने के लिए हमें अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करना चाहिए। यहां जानते हैं ऐसे कौन से बीच हैं जिसके सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रह सकता है।
धनिया के बीज (Coriander seeds)
शरीर के बेड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए धनिया के बीजों अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके बीजों में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी की गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर और एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल को कम करके आपके हार्ट को हेल्दी बनाता है। अगर आप इसका सेवन हर रोज बीज या पिसे हुए मसाले के रूप में करते हैं, तो आप हार्ट अटैक जैसी बीमारी से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मशरूम में छुपे हैं कई राज, कोलेस्ट्रॉल से लेकर कैंसर के खतरे को करता है कम
सूरजमुखी के बीज (Sunflower seeds)
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इनमें फाइबर के साथ-साथ मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। सूरजमुखी के बीजों में विटामिन बी3 होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।
मेथी के बीज (Methi Seeds)
शरीर में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप मेथी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। मेथी के बीजों में एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल के ब्लड लेवल को कम करने का गुण होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। साथ ही स्टेरायडल सैपोनिन नामक कंपाउंड होते हैं, जो लिवर के माध्यम से कोलेस्ट्रॉल को रोकता है और इसे तेजी से कम करता है।
अलसी के बीज (Flax Seeds)
नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने करने के लिए अलसी का बीज काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप हर रोज लगातार अलसी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है।
चिया के बीज (Chia Seeds Reduce)
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप चिया के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें मेथी के बीजों का तरह फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही यह स्टेरायडल सैपोनिन नामक कंपाउंड एक अच्छा सोर्स है, जो कोलेस्ट्रॉल के रोकने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- घी को डाइट में शामिल करने से मिलेंगे ये 5 फायदे, बीमारियों से भी बचेंगे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
2 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
3 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
4 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
6 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
8 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
10 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
12 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines