Chocolate Side Effects: चॉकलेट खाना लगभग सभी को पसंद आता है। खासकर के बच्चों को चॉकलेट काफी पसंद होती है। ये एक चीज है, जो बाजारों में आसानी से मिल जाती है, जिसे कई लोग अपनी भावनाएं जताने के लिए एक दूसरे को गिफ्ट के तौर पर भी देते हैं। जहां डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। वहीं, पाम ऑयल वाली चॉकलेट आपके शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाती है और बीमारियों का कारण बन सकती है। कभी-कभी चॉकलेट खाना ठीक है, लेकिन ज्यादा खा लेने से पेट दर्द या दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
डॉक्टर प्रेरणा बताती हैं कि हम जो चॉकलेट खा रहे हैं वह बीमारियों का कारण भी बन सकती है, क्योंकि आपके घर में जो भी चॉकलेट आती है पाम ऑयल हो सकता है। ये पाम ऑयल आपके हार्ट और लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। इस ऑयल की वजह से आज के समय में कई लोगों को अलग-अलग तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर बताती हैं कि अगर आप चॉकलेट खाना चाहते हैं, तो पाम ऑयल वाली चॉकलेट न खाएं और इसकी जगह पर डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका
हार्ट के लिए नुकसानदायक
चॉकलेट में मौजूद फैट बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है, तो हार्ट की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।
किडनी पर पड़ता है असर
पाम ऑयल वाली चॉकलेट में कैडमियम और टॉक्सिक मेटल ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी किडनी को प्रभावित कर सकते हैं। इसके कारण शरीर में बैक्टीरिया जमा हो सकता है। कई बार चॉकलेट में मौजूद जहरीले धातु किडनी को खराब भी कर सकते हैं।
घबराहट और बेचैनी का कारण
चॉकलेट में मौजूद कैफीन नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है, जिससे आपका मूड ठीक रहता है, लेकिन इससे आपके शरीर को कोई पोषक तत्व नहीं मिलता है। चॉकलेट जैसी बहुत अधिक कैफीन युक्त फूड चिंता, डिप्रेशन, बेचैनी और नींद न आने की दिक्कत पैदा कर सकती है। इसलिए ये ध्यान रखें कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
3 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
4 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
4 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
21 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines