वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी चॉकलेट डे के रूप में मनाई जाती है. यह दिन सिर्फ गिफ्ट देने का दिन नहीं, बल्कि अपनों के साथ प्यार और खुशियां बांटने का मौका भी है. इस खास दिन की शुरुआत अगर कुछ मीठा, घर का बना और दिल से तैयार किया गया हो, तो पूरा दिन खास बन जाता है. बच्चों की मुस्कान हो या पार्टनर के चेहरे की खुशी, चॉकलेट से बना डेजर्ट हर किसी का मूड बेहतर कर देता है. अगर आप भी चाहते हैं कि चॉकलेट डे पर बिना ज्यादा मेहनत के कुछ स्पेशल बनाया जाए, तो घर पर बनी चॉकलेट पुडिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि कम समय में तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं ये खास रेसिपी.
यह भी पढ़ें: Chocolate Day 2026: आज है वैलेंटाइन वीक का सबसे मीठा दिन ‘चॉकलेट डे’! जानिए इस दिन का महत्व और इतिहास
चॉकलेट पुडिंग बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी और पुडिंग बनाने के लिए तमाम चीजें आसानी से मिल जाएंगी. इसमें;
- 2 कप दूध
- दो बड़े चम्मच कोको पाउडर
- कॉर्नफ्लोर 2 बड़े चम्मच
- स्वादानुसार चीनी
- आधा कप कटी हुई डार्क चॉकलेट
- आधा छोटा चम्मच वनीला एसेंस और 1 छोटा चम्मच बटर.
घर पर चॉकलेट पुडिंग कैसे बनाएं
- सबसे पहले एक बाउल में कॉर्नफ्लोर और कोको पाउडर लें और थोड़ा ठंडा दूध डालकर अच्छी तरह घोल बना लें, ध्यान दें कि उसमें कोई गांठ न रहे.
- अब एक पैन में बचा हुआ दूध डालकर हल्की आंच पर गर्म करें और इसमें चीनी और बटर मिलाएं.
- जब दूध हल्का गर्म हो जाए, तो तैयार किया हुआ घोल पैन में डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें.
- मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें डार्क चॉकलेट डालें और उसे तब तक पकाएं, जब तक चॉकलेट अच्छी तरह पिघल न जाए.
- आखिर में वनीला एसेंस डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार पुडिंग को बाउल में निकालें, ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा करने के लिए आप पुडिंग को फ्रिज में 1 घंटे के लिए डाल सकते हैं.
- जब ये पुडिंग ठंडा हो जाए, तो ऊपर से चॉकलेट चिप्स, स्ट्रॉबेरी या चेरी, ड्राई फ्रूट्स डालें और सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Chocolate Day 2026 पर कौन सी चॉकलेट दें? जानिए डार्क से लेकर व्हाइट चॉकलेट तक कौन सी है सबसे बेस्ट
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines