How To Make Peanut Butter Hot Chocolate: आज यानि कि 14 नवंबर को हर साल चिल्ड्रन्स डे मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए पीनट बटर हॉट चॉकलेट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। बच्चे चॉकलेट खाने के शौकीन रहते हैं ऐसे में पीनट बटर हॉट चॉकलेट बच्चों को खूब पसंद आएगा।
वहीं पीनट बटर प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा सॉर्स है जिससे आपका बच्चा सेहतमंद बना रहता है। पीनट बटर हॉट चॉकलेट स्वाद में लाजवाब और पौष्टिक होता है। इसको आप महज 5 मिनट में तैयार सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पीनट बटर हॉट चॉकलेट (How To Make Peanut Butter Hot Chocolate) बनाने की विधि-
पीनट बटर हॉट चॉकलेट बनाने की आवश्यक सामग्री-
- कोको पाउडर 1/4 कप
- पीनट बटर 3 बड़े चम्मच
- चीनी 2 बड़े चम्मच
- वनीला पाउडर 1 छोटा चम्मच
- नमक 1/4 छोटा चम्मच
- दूध 1 गिलास
पीनट बटर हॉट चॉकलेट कैसे बनाएं? (How To Make Peanut Butter Hot Chocolate)
- पीनट बटर हॉट चॉकलेट बनाने के लिए आप सबसे पहले दूध को उबाल लें।
- फिर आप इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से उबाल आने दें।
- इसके बाद आप दूध को थोड़ी देर के लिए थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप एक बाउल में कोको पाउडर, वनीला पाउडर और नमक लें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को दूध के गिलास में डालकर मिलाएं।
- फिर आप इस गिलास में 3 बड़े चम्मच पीनट बटर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद आप इस हॉट चॉकलेट को गर्म करके इसके ऊपर डालें।
- फिर आप गिलास के किनारे पर इसे अच्छी तरह से लगा लें।
- अब आपका टेस्टी पीनट बटर हॉट चॉकलेट बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines