How To Make Chocolate Appe: बच्चों को खाना खिलाना बहुत बड़ा टास्क है. हम यही सोचते रहते हैं कि बच्चों को आखिर ऐसा क्या दें, जो बिना नाक-भौं ऊपर चढ़ाए खा लें. कई बार उनकी पसंद की चीज देने के बाद भी लंच बॉक्स बच जाता है. ऐसे में जरूरत है हमें कुछ नया और मजेदार ट्राई करने की. आप चिल्ड्रन डे के मौके पर बच्चों को उनकी पसंदीदा चॉकलेट से व्यंजन तैयार कर सकते हैं. चॉकलेट खाने वाले बच्चों के लिए अप्पे एकदम परफेक्ट डिश है. यह डिश साउथ इंडियन अप्पे की स्टाइल में बनती है, लेकिन टेस्ट में मीठे डेजर्ट जैसा ट्विस्ट मिलता है। इसमें न ज्यादा तेल का इस्तेमाल किया जाता है और मेहनत भी ज्यादा नहीं लगती. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
चॉकलेट अप्पे की आसान रेसिपी
इसे भी पढ़ें- ओज़ेम्पिक का प्राकृतिक विकल्प क्या है? डॉक्टर ने कहा Natural Ozempic की तरह काम करती हैं खाने की ये चीजें
सामग्री
- सूजी- 2 कप
- चीनी- 1 कप
- बटर- 2 चम्मच
- चॉकोलेट- 2 चम्मच
- बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
- चॉको चिप्स- आधा कप
- दूध- 1 कप
- दही- आधा कप
चॉकलेट अप्पे की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
- फिर एक बाउल में सूजी, चीनी, दूध और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इसे 10-15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए. अब इसमें पिघली हुई चॉकलेट डालकर मिलाएं.
- अगर बैटर गाढ़ा है तो दूध और डाल दें. स्वाद के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- आखिर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें और बैटर को धीरे से मिक्स करें.
- अब अप्पे के पैन को गैस पर रखकर हल्का गर्म करें और खांचे में थोड़ा घी डालकर मिलाएं.
- हर खांचे में बैटर डालें और थोड़ा खाली स्पेस छोड़ें ताकि अप्पे फूले तो बाहर न निकलें.
- लगभग 5 मिनट तक पकाएं और दूसरी साइड होने तक गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें.
- तैयार अप्पे को एक प्लेट में निकाल लें. ऊपर से चॉकलेट सिरप डालकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- काली कड़ाही को साफ करने में नहीं होगी परेशानी, इन टिप्स से झटपट आएगी चमक.. वक्त भी लगेगा कम
संबंधित खबरें
घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
22 mins agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
48 mins agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
3 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
4 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
6 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
22 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
22 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
23 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines