Children’s Day Special: दिल्ली-NCR में बच्चों के साथ घूमने का है प्लान? इन टिप्स को फॉलो करें, प्रदूषण नहीं करेगा परेशान 

Air Free Pollution Travelling Tips: दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण के बीच अगर आप घूमने का प्लान कैंसिल कर रहे हैं, तो अब ऐसा न करें. आपको बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी और कुछ आसान ट्रैवल टिप्स अपनाने होंगे, ताकि बच्चों के साथ मजेदार आउटिंग एंजॉय की जा सके.

Air Free Pollution Travelling Tips

इन टिप्स से बच्चों के साथ उठाएं ट्रिप का लुत्फ- Image Credit- Freepik

Childrens Day Travel Tips: दिल्ली की हवा इस वक्त काफी खराब हो रही है. इस वक्त बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है, खासकर बच्चों के साथ. छोटे बच्चों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है. इसलिए प्रदूषण बच्चों को जल्दी प्रभावित करता है और उन्हें खासी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत या आंखों में जलन होने का खतरा रहता है. लेकिन इसी बीच Children’s Day आ गया. ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. थोड़ी समझदारी और सावधानी से आप एक Pollution-Free ट्रिप का लुत्फ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जो बच्चों को स्मॉग और धूल से बचाने का काम करेंगे.

विज्ञापन

ट्रैवल करते वक्त 3 बातों का रखें ध्यान

अच्छी जगह सेलेक्ट करें

आप अच्छी जगह को सेलेक्ट कर सकते हैं. जहां पर ज्यादा भीड़ न हो और आप आसानी से बच्चों के साथ ट्रिप एंजॉय कर सकें. बेहतर होगा कि आप ग्रीन एरिया का चुनाव करें. आप लोधी गार्डन, गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज, ओखला बर्ड सैंक्चुअरी या इंडिया गेट आदि जगहों को सेलेक्ट कर सकते हैं.

विज्ञापन

मास्क पहनना न भूलें

भले ही आप खुले पार्क में जा रहे हों, लेकिन खराब हवा से बचने के लिए मास्क पहनकर रह सकते हैं. आप बच्चों के लिए बच्चों के लिए N95 या कॉटन मास्क का चुनाव करें. इससे उनका गला और फेफड़े सेफ रहेंगे और बच्चे बिना किसी डर के घूम सकेंगे.

विज्ञापन

घूमने का सही समय चुनें

सुबह-सुबह का समय आमतौर पर प्रदूषण के लिहाज से सबसे खराब होता है. इसलिए सुबह 10 बजे के बाद या शाम 4 बजे के बाद का समय बेहतर रहेगा. इस वक्त हवा में धूल और स्मॉग का असर कम हो जाता है. सुबह अगर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि पूरी तैयारी के साथ जाएं.

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • घर से निकलने से पहले उनकी स्किन पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
  • सनग्लासेस भी साथ रखें ताकि बच्चों को बाद में पहनाया जा सके.
  • घर के बने सैंडविच, फल या ड्राई फ्रूट्स साथ रखें.
  • अगर हो सके तो मेट्रो, ई-रिक्शा या कारपूल का इस्तेमाल करें.
  • वहीं, अगर आपका बच्चा बीमार है, तो दवा साथ रखना न भूलें.

इसे भी पढ़ें- Top Market In Delhi: सर्दियों के लिए खरीदना चाहते हैं सस्ते कंबल? दिल्ली की ये मार्केट हैं बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ