Children Day 2024: चिल्ड्रन्स डे यानी बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के महत्व को दर्शाने सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन भी होता है, इसलिए दिवस की खासियत और बढ़ जाती है। दरअसल, चाचा नेहरू को बच्चों के प्रति स्नेह अधिक था, इसलिए उनके जन्मदिन को बच्चों के लिए खास दिन के रूप में मनाया जाने लगा है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षा संस्थानों में बच्चों के लिए खास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। बच्चों को हमें अच्छी सीख और भविष्य के लिए शुरू से ही तैयार करना होता है ताकि वे सक्सेसफुल हो सकें लेकिन बच्चों को ज्यादा बोरिंग चीजें पसंद नहीं होती हैं। इसलिए, हम आपको एक ऐसा ऑप्शन बता रहे हैं, जिसमें आप बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ इंस्पायर भी कर सकते हैं। आप बच्चों को फिल्म दिखा सकते हैं, इस रिपोर्ट में 5 ऐसी हिंदी फिल्मों के बारे में बताया जा रहा है, जिसने बच्चों, खासतौर पर छात्रों को काफी प्रभावित किया है।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
इन 5 फिल्मों से बच्चों को करें भविष्य के लिए तैयार
1. तारे जमीं पर
इस फिल्म का मुख्य किरदार आमिर खान और बाल कलाकार दर्शील सफारी हैं। यह मूवी बच्चों और माता-पिता दोनों की आंखें खोल देती है। यह फिल्म थोड़ी इमोशनल भी है, जिसमें एक बच्चे पर माता-पिता का पढ़ाई के लिए इतना दबाव था कि वे परेशान हो जाए। दरअसल, फिल्म में दर्शील को पढ़ाई न करने वाली एक बीमारी थी। उसके बाद उसकी जिंदगी में एक ऐसा टीचर आता है, जो कि आमिर खान होते हैं उसे पढ़ाई के प्रति आकर्षित कर, उसके मनोबल को बढ़ाते हैं। इसके बाद बच्चा पढ़ाई करने लगता है।
2. 3 ईडियट्स
यह फिल्म आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। इस फिल्म में आमिर खान, आर.माधवन, शर्मन जोशी और करीना कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म में आमिर खान सबसे ज्यादा इंस्पायरिंग होते हैं, उनका किरदार ऐसा था कि पढ़ने के लिए आपको सिर्फ किताबी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल ज्ञान होना भी जरूरी है। आर. माधवन भी एक स्ट्रॉन्ग किरदार में ऐसा रोल निभाते हैं, जिसमें वे फोटोग्राफर बनना चाहते हैं लेकिन अपने पिता के कहने पर इंजीनियरिंग करने आ जाते हैं। वहीं, शर्मन जोशी जो पढ़ाई के साथ-साथ अपने घर की आर्थिक स्थिति को देख जिंदगी में कुछ अच्छा करना चाहते हैं।
3. सुपर 30
सुपर 30 में ऋतिक रोशन अहम रोल निभा चुके हैं। वे फिल्म में बिहार के एक सुप्रसिद्ध टीचर आनंद का रोल अदा कर रहे हैं, दरअसल वे खुद आईआईटी की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं क्योंकि आर्थिक तंगी थी। इसके बाद उन्होंने 30 बच्चों से एक कोचिंग की शुरुआत की, जहां उन्होंने गरीब और पिछड़े वर्ग के छात्रों को पढ़ाते हैं। इस फिल्म से बच्चे पढ़ाई और मेहनत को लेकर प्रभावित होंगे।
4. इकबाल
इकबाल फिल्म में जो इकबाल का किरदार है, उसमें वह गूंगा और बहरा होता है। इस फिल्म की कहानी ऐसी है कि कैसे इतनी समस्या के बाद वो क्रिकेट टीम में सलेक्ट हो जाता है। यह फिल्म ऐसे बच्चों को काफी इंस्पायर करेगी, जो खुद को कमजोर समझते हैं।
5. 12th फेल
यह इस साल रिलीज हुई एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म में 2 मुख्य किरदार विक्रांत मैसी और मेधा शंकर का हैं। यह फिल्म एक ऐसे बच्चे का है, जो अपने गांव में चीटिंग के जरिए पास होने की कोशिश करता है लेकिन नहीं हो पाता है। इसके बाद उसे एक पुलिस वाला मिलता है, जो उसे इंस्पायर करता है कि पास होने के लिए चीटिंग नहीं पढ़ना जरूरी है। ऐसे ही इस फिल्म में आपको आगे इतने ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जिसमें वो फेल होते-होते, बिना अंग्रेजी जाने और लाचारभरी जिंदगी जीते हुए एक दिन IPS बन जाता है।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
55 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines