How To Make Chicken Dosa: अगर आप एक नॉनवेज लवर हैं तो आज तक आपने चिकन से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- चिकन टिक्का, चिकन करी, चिकन बिरयानी या चिकन मसाला आदि का आनंद तो खूब उठाया ही होगा।
लेकिन क्या कभी आपने चिकन डोसे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिकन डोसा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। वैसे तो चिकन डोसे को भी आम डोसे की तरह ही बनाकर तैयार किया जाता है।
लेकिन इसमें चिकन स्टफिंग की जाती है। ये स्वाद में खूब लाजवाब लगता है। इसको आप कुछ ही मिटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चिकन डोसा (How To Make Chicken Dosa) बनाने की विधि-
चिकन डोसा बनाने की आवश्यक सामग्री-
- चिकन 400 ग्राम कीमा बनाया हुआ
- प्याज 2 मध्यम
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
- वनस्पति तेल 2 बड़े चम्मच
- डोसा बैटर आवश्यकता अनुसार
- करी पत्ते 2 डंठल
- टमाटर प्यूरी 1/2 कप
- हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच
- नमक आवश्यकता अनुसार
- पानी 3/4 कप
चिकन डोसा कैसे बनाएं? (How To Make Chicken Dosa)
- चिकन डोसा बनाने के लिए आप सबसे पहले प्रेशर कुकर में तेल डालकर गरम करें।
- फिर आप इसमें जीरा, करी पत्ता, अदरक का पेस्ट और लहसुन का पेस्ट डालकर करीब एक मिनट तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें कटा हुआ प्याज डालकर करीब दो मिनट तक भूनें।
- फिर आप इसमें टमाटर प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें।
- इसके बाद आप इस मसाले को कम से कम 3-4 मिनट तक पक लें।
- फिर आप कुकर में कीमा किया हुआ चिकन डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें करीब 3/4 कप पानी डालें और मिला दें।
- फिर आप इसको ढक्कन बंद करके करीब 8-10 मिनट तक पानी सूखने तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें कटी हुई धनिया पत्ती डाल दें।
- फिर आप डोसे के बैटर को तवे पर फैलाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें।
- इसके बाद आप डोसे में 2-3 टेबल स्पून तैयार मसाले की स्टफिंग कर दें।
- अब आपका स्वाद से भरपूर चिकन डोसा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको पसंदीदा चटनी और सांबर के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
6 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
7 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
8 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
11 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
12 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
15 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines