Chia Seeds Benefits: चिया सीड्स कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसे सुपरफूड माना जाता है। जिसमें फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप चिया सीड्स को डाइट में शामिल करते हैं, तो ये आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। अपने भरपूर एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के साथ, चिया बीज आपके शरीर को सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को और हाई बीपी कम करता है, जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं कि इसे खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
भिगोकर कर करें सेवन
चिया सीड्स को हमेशा भिगोकर ही खाएं सूखे चिया सीड्स खाने से वे पेट में फैल सकते हैं, जिससे असुविधा, सूजन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चिया के बीजों को भिगोने से वे पानी सोख लेते हैं, जिससे उन्हें पचाना आसान हो जाता है और पोषक तत्वों का अवशोषण सही तरीके से हो पाता है। पानी, बादाम के दूध या दही के साथ मिलाएं और खाने से पहले उन्हें 20 से 30 मिनट तक भिगोकर रखें और इसके बाद ही खाएं।
ये भी पढ़े- सर्दियों में स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकती हैं ये 7 चीजें, जानें डायटिशियन से बचाव के तरीके
खाने से पहले अच्छी तरह मिलाएं
चिया सिड्स को खाते समय ठीक से मिलाना चाहिए ताकि गांठ न बने और ठीक से डाइजेस्ट हो सके। अगर इसे अच्छी तरह से न मिलाया जाए, तो चिया के बीज पेट में जैल का रूप ले सकती है, जिससे आपको सुविधा हो सकती है। चिया के बीजों को पानी या बादाम के दूध जैसे किसी तरल पदार्थ के साथ अच्छी तरह से मिलाएं ताकि ये आपके पेट में जाकर अच्छी तरह डाइजेस्ट हो सके।
इन चीजों के साथ कभी न खाएं
चिया सीड्स को पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाना चाहिए ताकि इसके फायदे ज्यादा हो। चीनी युक्त चीजें, सूखे मेवों या प्रोसेस्ड स्नैक्स के साथ इसका सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे इनके पोषण मूल्य में कमी आ सकती है। चिया के बीजों को पोषक तत्वों से भरपूर चीजों के साथ मिलाकर ही लें, इसके लिए आप इसे जूस, शरबत और पानी के साथ ले सकते हैं। इससे इनका अवशोषण बढ़ता है और ये आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 hr agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 hr agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
2 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
3 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
4 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
18 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
21 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines