चिया सीड्स खाने के 5 आसान तरीके, मिलेंगे फायदे

Chia Seeds Benefits: हेल्दी रहने के लिए चिया सीड्स का सेवन बढ़ गया है। चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर जैसे तत्व होते हैं। अगर आप भी इन्हें खाना चाहते हैं, तो इन 5 तरीकों से करें इनका सेवन।

chia seed

Chia Seeds Benefits: चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से शरीर में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी नहीं होती है। चिया सीड्स को पानी में मिलाकर खाने से हाइड्रेशन की कमी नहीं होती है। खाली पेट इसका पानी पीने के तो कई फायदे हैं, मगर क्या किसी और तरीके से भी इन्हें खाया जा सकता है। जानिए इन्हें खाने के 5 आसान तरीके।

विज्ञापन

इन 5 आसान तरीकों से खाएं चिया सीड्स

चिया वॉटर

विज्ञापन

चिया सीड्स खाने का सबसे आसान और कॉमन तरीका इन बीजों को रातभर पानी में भिगोकर खाना ही है। इन्हें आप रात को 1 गिलास पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट पी सकते हैं। कुछ लोग इस ड्रिंक में नींबू निचोड़कर भी पीते हैं ताकि ज्यादा लाभ मिल सके। इस तरीके से पीने से वजन घटाने और हाइड्रेशन में मदद मिलती है।

विज्ञापन

फलों के साथ लें चिया सीड्स

आप ताजे फलों के साथ चिया सीड्स को मिलाकर खा सकते हैं। सीजनल फ्रूट्स के साथ चिया सीड्स खाने से कई पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। फलों से आपको विटामिन्स और कैल्शियम मिलते हैं। फलों के साथ चिया के दानों को मिलाकर खाने से फलों का भी पूरा पोषण मिलता है। इन्हें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी के साथ ज्यादा खाया जाता है।

विज्ञापन

कोकोनट वॉटर विद चिया

नारियल अपने आप में ही एक रिफ्रेशिंग फ्रूट है। इसमें चिया सीड्स मिलाकर खाने से शरीर को और भी कई लाभ मिलते हैं। इसके लिए आपको चिया सीड्स को नारियल के पानी में मिलाकर खाना फायदेमंद होगा। कोकोनट वाटर पोटेशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। इस कॉम्बिनेशन को खाने से सेहत अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

chia seeds

चिया स्मूदी

विज्ञापन

चिया सीड्स स्मूदी बनाकर पीना काफी आसान है। चिया स्मूदी भी इन्हें खाने का बेस्ट तरीका है। इसके लिए आपको चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर रखना होगा। सुबह केला, आम या अन्य पसंद के फल को काटकर ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें, इसके बाद दूध डालकर एकबार और मिक्स करें। अब इनमें भिगोए हुए चिया सीड्स को पानी से निकालकर डालें। यह पावर पैक्ड स्मूदी आप नाश्ते में ले सकते हैं। कम समय में जल्दी बनने वाला यह बेस्ट ब्रेकफास्ट मील है।

सलाद में डालकर खाएं

विज्ञापन

चिया सीड्स क्रंची होते हैं, इन्हें किसी भी व्यंजन में डालकर खाने से मंचिंग टेस्ट आता है। आप इन्हें अपने रेगुलर हेल्दी सलाद में ऊपर से टॉपिंग की तरह डालकर खा सकते हैं। आप इन्हें वेजिटेबल और फ्रूट, दोनों प्रकार के सलाद में डालकर खा सकते हैं। ये छोटे काले बीज स्वाद और पोषण को डबल कर देंगे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ