हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Happy Chhath Puja Wishes 2025" हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली... छठ महापर्व पर सभी को भेजिए खास शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja 2025 Wishes: छठ महापर्व पर सभी को भेजिए शुभकामनाएं और दीजिए इस खास पर्व की बधाई. आप भी अपनों को यहां दिए मैसेज, कोट्स और फोटोज भेजकर सभी पर छठी मैया की कृपा बरसे यह कामना कर सकते हैं.

विज्ञापन
Chhath Puja Wishes In Hindi: छठ पूजा पर सभी को भेजें ये शुभकामना संदेश.

Chhath Puja 2025 Wishes Message and Quotes in Hindi: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठ पूजा की जाती है. इस साल 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छठ का पर्व मनाया जा रहा है. छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से होती है और दूसरा दिन खरना का होता है. तीसरे दिन छठ पूजा और चौथे दिन सुबह के अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन होता है. छठ के महापर्व पर आप भी सभी को इस पर्व की खास शुभकामनाएं भेज सकते हैं. यहां आपके लिए छठ पूजा के मैसेजेस (Chhath Puja Messages), कोट्स, शायरी, व्हाट्सऐप स्टेटस (Chhath Puja Whatsapp Status) और फेसबुक पोस्ट के लिए खास शुभकामनाएं दी गई हैं.

छठ पूजा की शुभकामनाएं | Chhath Puja Wishes

घाट किनारे खड़े हो कर करेंगे हम सूर्य देव को नमन,
पूरी हो आपकी हर कामना, दुखों का हो शमन
छठी मैया का आशीर्वाद सदा बना रहे.

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार.

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

छठ का व्रत देता संतान को दीर्घायु का वरदान
ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग
उल्लास और खुशियां अपार.

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

रथ पर होकर सवार सूर्य देव आएं आपके द्वार,
सुख सम्पत्ति मिले आपको अपार,
छठ मैया आशीर्वाद दे इतना.

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

छठी मैया दें दीर्घायु का अनुपम वरदान
घर-आंगन में खुशियों का हो आगमन
धन-धान्य और स्वास्थ्य की हो वर्षा.

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

ठेकुआ और प्रसाद चावल के लड्डू खीर
छठी मैया करें हर मुराद पूरी
बांटे घर-घर लड्डू और खुशियां अपार,
जय छठी मैया, शुभ छठ पूजा.

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

छठी मैया के बरतिया बड़ा पावन बा,
भक्तन के दिल में बसे इनकर सावन बा
सूरज देव के अरघ के लीला निराला
हर घर में छठी मैईया के उजाला.

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

अपने साथ खुशियां ही खुशियां लाया
सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने
फिर से एक बार छठ पर्व आया
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार.

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

छठ पूजा आए बनकर उजाला,
खुल जाए आप की किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला.

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आएं खुशियों की बहार,
शुभ हो छठ का त्योहार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola