Chhath Puja Trending Jewellery: छठ पूजा का त्योहार केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि साज-सज्जा और पारंपरिक अंदाज का भी उत्सव है. हर महिला चाहती है कि इस खास मौके पर उसका लुक सबसे अलग और आकर्षक दिखे. अगर आप भी इस बार मैचिंग सेट्स की जगह कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं, तो आर्टिफिशियल गोल्ड ज्वेलरी आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. ये न केवल आपके पारंपरिक परिधान के साथ शानदार मेल खाती है, बल्कि किफायती और ट्रेंडी भी है. आइए जानते हैं सुंदर ट्रेंडिंग ज्वेलरी डिजाइन जिसे आप इस बार कैरी कर सकती हैं.
ट्रेंडिंग ज्वेलरी | Trending Jewellery
टेम्पल ज्वेलरी
टेम्पल ज्वेलरी दक्षिण भारतीय कला की झलक पेश करती है. देवी–देवताओं की नक्काशी और जटिल डिजाइन इसे बेहद पारंपरिक लुक देती है. छठ पूजा पर साड़ी या सिल्क लहंगे के साथ यह ज्वेलरी पहनकर आप अपनी आस्था और सौंदर्य दोनों को एक नया लुक दे सकती हैं.
चोकर सेट
अगर आप अपने पारंपरिक लुक में मॉडर्न टच चाहती हैं, तो आर्टिफिशियल गोल्ड चोकर सेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह गले के पास बैठकर चेहरे की खूबसूरती को उभारता है और साड़ी, लहंगा या सैल्फ सिलवाए सूट के साथ कमाल का लुक देता है
पेंडेंट सेट
जिन्हें हल्की और सोबर ज्वेलरी पसंद है, उनके लिए पेंडेंट सेट परफेक्ट चॉइस है. छोटा पेंडेंट और मैचिंग इयररिंग्स आपकी लुक को ग्रेसफुल और एलीगेंट बनाते हैं. छठ पूजा की सुबह की अर्घ्य या पूजा के समय ये सेट पहनना बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें-Chhath Puja 2025: दिल्ली के इन घाट पर करें छठ पूजा, नजारा देखते ही भक्ति में डूब जायेंगे आप
रानी हार
रानी हार हर पारंपरिक परिधान की जान होता है. लंबी चेन इसे खास बनाती है. आर्टिफिशियल गोल्ड रानी हार पहनने से आपको मिलेगा एक रॉयल और ग्रैंड लुक.
हेवी ब्राइडल सेट
अगर आप इस छठ पर ब्राइडल या ग्रैंड पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो हेवी ब्राइडल आर्टिफिशियल गोल्ड सेट आपके लुक में चार चांद लगा देगा. इसमें नेकलेस, इयररिंग्स, मांगटीका और कभी-कभी नथ भी शामिल होती है.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: छठ पर इस तरह करें मेकअप, पसीने से तर होने पर भी चूने जैसे नहीं दिखेगा आपका फाउंडेशन
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
48 mins agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
19 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
21 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines