Chhath Puja Mehndi: छठ पूजा साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. इस महापर्व पर छठी मैया की पूरे मनोभाव से पूजा की जाती है. महिलाओं और लड़कियों को छठ पर मेहंदी से हाथ सजाने का बेहद शौक होता है. ऐसे में अगर आपने अभी तक छठ की मेहंदी (Chhath Mehndi) नहीं लगाई है तो यहां देखिए छठ के लिए मेहंदी के कुछ सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत डिजाइन. छठ के ये सिंपल मेहंदी डिजाइन (Chhath Puja Mehndi Simple) आप भी आसानी से हाथों पर लगा सकती हैं. इन्हें मिनटों में लगाया जा सकता है और ये डिजाइन रचने के बाद हाथों पर बेहद सुंदर भी नजर आते हैं. यहां से देखिए छठ पूजा के लिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन.
छट पूजा सिंपल मेहंदी डिजाइन | Simple Mehendi Designs For Chhath Puja
हाथों पर आप भी इस तरह बेल लगा सकती हैं. बेल लगाना आसान है और बेल बेहद खूबसूरत भी दिखती है. बेल के डिजाइन को पूरा करने के लिए आप उंगलियों पर भी मेहंदी लगा सकती हैं.
लास्ट मिनट के लिए मेहंदी का ये डिजाइन भी परफेक्ट है. इसे लगाना बेहद आसान है और इससे हाथों की शोभा बढ़ती है सो अलग. कोई नौसिखिया भी इस मेहंदी को आराम से लगा लेगा.
हथेली के पिछले हिस्से पर इस तरह का फूलों वाला डिजाइन (Floral Mehndi Design) लगाया जा सकता है. मेहंदी का ये डिजाइन बेहद ट्रेंडी है. ऐसे में आप भी अपने हाथों पर कमल के फूल वाली यह मेहंदी लगा सकती हैं.
इस मेहंदी के डिजाइन पर भी गौर कीजिए. ना सिर्फ यह यूनिक है बल्कि बेहद खूबसूरत भी है. खासतौर से उंगलियों पर लगा डिजाइन अट्रैक्टिव लग रहा है.
छठ पर इस तरह की सिंपल मेहंदी भी लगाई जा सकती है. इसे आप हथेली के ऊपर या हथेली के पिछली तरफ लगा सकती हैं. रचने के बाद सचमुच यह डिजाइन हर नजर अपनी तरफ खींच लेता है.
चंद मिनटों में लग जाने वाला यह मेहंदी डिजाइन भी आप हाथों पर लगाकर देख सकती हैं. इसमें हथेली के पिछली तरफ कमल के फूल वाला गोलाकार पैटर्न बना है.
पूरे हाथों पर कुछ लगाना है लेकिन हाथ भरने भी नहीं हैं तो इस डिजाइन को देखें. मेहंदी के इस डिजाइन को बारीक कीप से लगाया गया है. आपको मेहंदी लगानी आती है तो ये डिजाइन जरूर लगाएं.
छठ पर इस मेहंदी को हाथों पर लगाएंगी तो लोग आ आकर आपकी तारीफ करेंगे और पूछेंगे कि इतनी खूबसूरत मेहंदी आखिर लगवाई कहां से है.
यह भी पढ़ें – Chhath Puja Wishes: हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली… छठ महापर्व पर सभी को भेजिए खास शुभकामनाएं
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
8 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
12 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines