हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nahay Khay 2025 Wishes: नहाय खाय के शुभ अवसर पर सूर्य देव करें सबका कल्याण... इन मैसेजेस से भेजिए सभी को छठ की शुभकामनाएं

Chhath Puja 2025 Wishes: छठ के महापर्व का पहला दिन है नहाय खाय. इस खास दिन पर आप भी यहां दिए संदेशों के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को छठ पूजा की और नहाय खाय की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

विज्ञापन
नहाय खाय पर सभी को भेजें ये शुभकामना संदेश.

Happy Nahay Khay 2025 Wishes: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है. इस साल छठ का पहला दिन (Chhath Puja Day 1) नहाय खाय 25 अक्टूबर, शनिवार को पड़ रहा है. नहाय खाय से शुरु हुई छठ पूजा ऊषा अर्घ्य के साथ समाप्त होती है. इन 4 दिनों में श्रद्धालु छठी मैया की पूजा में लीन रहते हैं. नहाय खाय के दिन श्रद्धालु पवित्र नदी या तालाब में स्नान करते हैं, इस दिन मिट्टी के चूल्हे पर पकवान तैयार किए जाते हैं और छठी मैया के गीत गाकर छठ पर्व की शुरुआत करते हैं. ऐसे में इस शुभ दिन पर आप भी सभी को नहाय खाय के खास शुभकामना संदेश (Nahay Khay Messages) भेज सकते हैं. यहां से लीजिए नहाय खाय के मैसेजेस, कोट्स, फोटोज और दीजिए सभी को नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं.

नहाय खाय की शुभकामनाएं | Nahay Khay Wishes

अपने साथ खुशियां ही खुशियां लाया
सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने
फिर से एक बार छठ पर्व आया
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार

नहाय खाय की शुभकामनाएं!

विज्ञापन

गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर, अनानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करें पूरी आपकी हर मुराद,
आओ मिलकर मनाएं छठ का त्योहार.

नहाय-खाय की शुभकामनाएं!

विज्ञापन

घाट किनारे खड़े हो कर करेंगे हम सूर्य देव को नमन,
पूरी हो आपकी हर कामना, दुखों का हो शमन.

नहाय-खाय की बधाई!

विज्ञापन

सात घोड़ों के रथ पर सवार
भगवान सूर्य आएं आपके द्वार
किरणों से भरे आपका घर संसार

नहाय खाय की शुभकामनाएं

विज्ञापन

कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद
नहाय खाय की शुभकामनाएं!

ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ
छठी मैया के गुण गाओ

विज्ञापन

नहाय खाय की शुभकामनाएं!

पल-पल सुनहरे फूल खिले
कभी ना हो कांटों से सामना
खुशियों से भरी रहे जिंदगी आपकी
नहाय खाय पर यही है हमारी शुभकामना.

विज्ञापन

नहाय खाय की शुभकामनाएं!

घाट किनारे खड़े हो कर करेंगे हम सूर्य देव को नमन
आओ मिलकर मनाएं छठ का त्योहार.

विज्ञापन

नहाय खाय की शुभकामनाएं!

जब चिड़िया बाग में चहचहाती है
छठी मैया तब प्यार बरसाती हैं.
नहाय खाय की शुभकामनाएं!

नहाय खाय की शुभकामनाएं!

छठ पर्व सबके जीवन में खुशियां लाए
सबके घर को सुख-संपन्नता और यश से भर दे.

नहाय खाय की शुभकामनाएं!

छठ का पर्व आया
अपने साथ खुशियां अपार लाया
सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने
फिर से एक बार छठ का पर्व आया
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार
मुबारक हो आपको नहाय खाय का त्योहार!

छठी मैया आशीर्वाद दें इतना
कि हर जगह आपका नाम हो
दिन दुगुना, रात चौगुना काम हो,
घर और समाज में आप करें राज
ये कामना है मेरी आपके लिए आज.

नहाय खाय की शुभकामनाएं!

महापर्व छठ है आया
खुशियों की सौगात लाया,
उल्लास कण-कण में समाया.
नहाय खाय की शुभकामनाएं!

हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार!

खुशियों का त्योहार आया है
सूर्य देव से सब जगमगाया है,
खेत खलिहान धन और धान
यूं ही बनी रहे आपकी शान.

नहाय खाय की शुभकामनाएं!

सादगी, समर्पण और विश्वास
यही है छठ का असली प्रकाश
नहाय खाय पर छठी मईया से दुआ है
हर घर में हो सुख और उल्लास!

सूर्य देव की किरणें आपके जीवन को रोशन करें,
नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुभकामनाएं!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola