हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में रहकर लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं, विराट कोहली की 'भाभी' चेतना कोहली

विज्ञापन
chetna lifestyle

Chetna Kohli Lifestyle: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी एक्टर पत्नी अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन कपल हैं। लेकिन आज हम विराट और अनुष्का की बात न करते हुए, कोहली के परिवार के बारें में चर्चा करने जा रहे है, जहां हम बात करेंगे विराट की भाभी चेतना कोहली की, जो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। चेतना कोहली एक हाउसवाइफ हैं और अपने पति विकास कोहली के साथ दिल्ली में रहकर एक शानदार लाइफ एन्जॉय कर रही हैं, तो आइए जानते है.. इनकी लाइफस्टाइल के बारें में..

कोहली परिवार के बेहतरीन कपल

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने 2017 में चेतना कोहली के साथ शादी की। कोहली परिवार में इनको एक बेहतरीन कपल माना जाता है, क्योंकि चेतना कोहली किसी खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उनकी खूबसूरती की चर्चा उस समय ज्यादा हुई थी, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी।

सोशल मीडिया पर एक्टिवेंशन

चेतना कोहली सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहना पसंद करती है और समय-समय पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है। हालांकि चेतना लाइमलाइट से दूर रहकर एक सिम्पल लाइफ को फॉलो करती है। विराट कोहली और चेतना कोहली के बीच अच्छी केमिस्ट्री है और दोनों को पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखा जाता है। उन्हें एक-दूसरे का ख्याल रखना भी पसंद है, जिसे ज्यादातर इवेंट्स में भी देखा गया है।

विज्ञापन

चेतना कोहली फिटनेस का रखती है ध्यान

चेतना और विकास कोहली को विराट और अनुष्का के साथ केवल खास मौकों पर ही देखा जाता है। विराट और अनुष्का की शादी के रिसेप्शन के दौरान इस जोड़ी को खूब मीडिया कवरेज मिली थी। जिसके बाद से कपल ने काफी सुर्खियां बटोर ली है। चेतना कोहली ज्यादातर तस्वीरों में अपने पति विकास कोहली के साथ नजर आती हैं। चेतना अपनी फिटनेस का भी बहुत ख्याल रखती हैं, जो सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट में साफ नजर आता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola