सीताफल या शरीफा जिसे चेरिमोया भी कहा जाता है इसके एक नहीं कई सारे नाम हैं। ये फल भारत के अलावा दक्षिण, सेंट्रल अमेरिका में पाया जाता है। इसे चीनी सेब, राम फल आदि भी कहा जाता है। ये फल गर्मियों के मौसम का सुपरफूड है जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसका छिलका हरे रंग का और अंदर से गूदा सफेद रंग का होता है। स्वाद में ये काफी टेस्टी और मीठा होता है। चेरिमोया फल को खाने से आपको कई तरह के कई तरह के फायदे होते हैं। गर्मियों में इसे खाना सही है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे होते हैं?
क्या कहती है रिपोर्ट
वेबएमडी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, चेरिमोया फल में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट, विटामिन सी, बी 6, राइबोफ्लेविन, थायमिन, मैंगनीज, जिंक, फास्फोरस, आयरन और कैल्शियम आदि से भरपूर होता है।
ये भी पढ़ें- किडनी को हेल्दी रखेंगे ये 5 सुपरफूड, गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम
कैंसर के खतरे को करता है कम
चेरिमोया फल शरीफे की तरह अंदर से क्रीमी और सॉफ्ट होता है। इस फल को खाने के दौरान बीज बिल्कुल भी ना खाएं, क्योंकि ये टॉक्सिक होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर जैसी घातक बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। चेरिमोया में कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनॉयड और विटामिन सी शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इन्फ्लेमेशन को करता है कम
चेरिमोया में मौजूद कुछ कम्पाउंड सूजन यानी इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। क्रोनिक इंफ्लेमेशन को कम करके आपको हार्ट डिजीज, डायबिटीज, अर्थराइटिस और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
इम्यूनिटी करता है बूस्ट
इस फल में विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं। विटामिन सी युक्त फूड का सेवन करने से शरीर इंफेक्शन से दूर रहता है। साथ ही इस के सेवन से कई तरह के कैंसर के होने का रिस्क भी कम होता है।
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम
एक कप चेरिमोया में लगभग 5 ग्राम फाइबर होता है। ये हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। फाइबर से भरपूर चीजों के सेवन से पेट भी साफ रहता है। कब्ज की समस्या दूर होती है और ये पेट को देर तक भरा हुआ फील कराता है। इससे आप एक्स्ट्रा खाने से बचे रहते हैं और इस तरह वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
चेरिमोया में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक फल में 674 मिलीग्राम पोटेशियम और 40 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारी दूर रहती है।
ये भी पढ़ें- 56 साल की उम्र में भी कैसे फिट हैं भाग्यश्री? अभिनेत्री ने शेयर की ये 3 एक्सरसाइज
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
8 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
9 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
9 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
12 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
13 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines