Hair Growth: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने बालों में कोई भी केमिकल वाली चीज नहीं लगाते और पूरी तरह प्राकृतिक तरीकों का ही चुनाव करते हैं. इसके साथ ही बहुत से लोग ऐसे हैं जो घने बाल चाहते हैं लेकिन केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं. अगर आप भी घने, मजबूत और चमकदार बाल पाना चाहते हैं तो आप घर में आसानी से शैम्पू बना सकते हैं जो आपके लिए बिल्कुल सही है. आप इसे हर हफ्ते इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने बालों को पोषण, मजबूती और प्राकृतिक चमक देने के साथ-साथ केमिकल से भी बचा सकते हैं.
होममेड शैम्पू | Homemade Shampoo
अगर आप अपने बालों को घना और मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप इस शैम्पू को घर में आसानी से बना सकते हैं, जिसके लिए आपको बस तीन चीज़ों की जरूरत होगी: चावल, प्याज और एलोवेरा जेल, साथ ही थोड़ा सा पानी और रेगुलर शैम्पू.
इस तरह बनाएं शैम्पू
घर पर शैम्पू बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में पानी को उबालें. इसके बाद इसमें एक कटोरी चावल डालें. साथ ही कटे हुए प्याज को भी उबालने के लिए डाल दें. जैसे ही ये उबल जाएं, आप चावल को निकाल दें और ठंडा होने के लिए रख दें. जैसे ही ये ठंडा हो जाए, आप इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालें और मिक्स करके इनका पेस्ट बना लें. पेस्ट बनाने के बाद आप इसमें थोड़ा सा रेगुलर शैम्पू मिलाएं. बस जैसे ही यह मिक्स हो जाए, इसे एक कांच के कंटेनर में रख दें. बस इस तरह से आपका शैम्पू घर में आसानी से तैयार हो जाएगा.
ये भी पढे़ं- Haldi Trending Lehnga: हल्दी फंक्शन में पीला नहीं पहने इन ट्रेंडी कलर का लहंगा, दिखेंगी सबसे अलग
इस तरह से करें इस्तेमाल
इसे इस्तेमाल करने से पहले आप रातभर के लिए इस शैम्पू को पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद सुबह उठकर आप इसे अपने बालों में लगाएं और कुछ देर के लिए हाथों से मसाज करें. मसाज करने के बाद आप बालों को पानी से धो लें. अगर आप इस शैम्पू को रोजाना लगाते हैं तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता है. बाल मजबूत और घने हो सकते हैं, बालों में चमक आ सकती है और हेयर ग्रोथ भी बढ़ सकती है.
ये भी पढे़ं- सिर्फ 15 दिनों में सफेद से काले हो जाएंगे बाल, अपनाएं ये देसी नुस्खा, हेयर ग्रोथ भी बढ़ेगी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
5 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
6 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
9 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
10 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
11 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
12 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
14 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines