हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Cheese Corn Balls: घर पर बनाएं स्वादिष्ट कॉर्न-चीज बॉल्स, जानें विधि

विज्ञापन

Cheese Corn Balls Recipe: चाय के साथ स्नैक्स खाने का मजा ही कुछ और होता है। फिर चाहे ये सुबह की हो या शाम की। ऐसे में हम आपको चीज कॉर्न बॉल्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी होते हैं जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं।

ये बनाने में भी बहुत ही आसान होते हैं जिन्हें आप बहुत कम समय में बना सकते हैं। अगर आप भी अपने इवनिंग स्नैक्स में चीज कॉर्न बॉल्स (Cheese Corn Balls Recipe in Hindi) बनाना चाहते हैं तो हमारी रेसिपी को फॉलो कर बना सकते हैं। बिना देर किये जानते हैं कि कैसे इस स्नैक्स से बनाएं।

चीज कॉर्न बॉल्स बनाने के लिए सामग्री 

  • 3 आलू
  • 2 कप स्वीट कॉर्न उबले हुए
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
  •  2-3 लहसुन की कलियां
  • थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • 1 चम्मच काली मिर्च
  • थोड़ा सा चिली फ्लेक्स
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1.5 कप कसा हुआ मोज़ेरेला चीज
  • 3/4 कप मैदा
  • 3 बड़े चम्मच मक्के का आटा
  • ब्रेडक्रम्ब्स

चीज कॉर्न बॉल्स बनाने की रेसिपी

  1. चीज कॉर्न बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश कर लें।
  2. अब इसमें स्वीट कॉर्न, प्याज, शिमला मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ती, हरी मिर्च डालें।
  3. अब इसमें मोजरेला चीज,काली मिर्च, मिक्स हर्ब्स, चिली फ्लेक्स, नमक और मक्का का आटा व मैदा भी डालें।
  4. इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
  5. इसके बाद एक बाउल में मैदा, मक्के का आटा, नमक और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।
  6. अब आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
  7. जब तेल गर्म हो जाए तो तैयार बॉल्स को मैदे और मक्के के आटे के घोल में डुबोकर ब्रेडक्रम्ब्स में कोट करें।
  8. इसके बाद आप इन बॉल्स को गर्म तेल में डालें और डीप फ्राई कर लें।
  9. इसी तरह सारे कॉर्न बॉल्स बनाकर तैयार कर लें और एक प्लेट में रखते जाएं।
  10. आपके टेस्टी चीज कॉर्न बॉल्स बनकर तैयार हैं। अब आप इन्हें चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें