हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नए साल के मौके पर ढूंढ रहे हैं सस्ती जगहें तो एक बार देख लें ये लोकेशन, कुल 20 हजार में पूरा हो जाएगा 4 दिन का ट्रिप

Cheapest Places: आप नए साल के मौके पर भारत की कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, लेकिन अगर आपका बजट 20000 के आसपास है तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप परिवार या अपने दोस्तों के साथ यहां जाने का प्लान बना सकते हैं. 

विज्ञापन
20 हजार से भी कम में घूमने लायक भारत की बेहतरीन जगहें- Image Credit- News24

Best New Year Destinations in India: नए साल पर ट्रिप बजट (New Year Trip) में प्लान किया जा सकता है. आपको इसके लिए लंबे-चौड़े बजट की जरूरत नहीं होगी. भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर बहुत ही कम बजट (Cheapest Places) में घूमा जा सकता है. आप खूबसूरत जगह अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ गोवा नए साल पर एक्सप्लोर करें. हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर बजट के साथ यादगार ट्रिप प्लान की जा सकती है. देर किस बात की आइए इस लेख में देखें कि 20 हजार में किन जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- सिंगल नहीं बल्कि डबल डेट को पसंद कर रही हैं लड़कियां, क्या आप जानते हैं Double Date के बारे में

20 हजार में भारत की घूमने लायक जगहें | Cheapest Places in India Under 20 Thousand

हिमाचल प्रदेश | Himachal Pradesh 

आप हिमाचल प्रदेश को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां पर शिमला (Shimla) घूमने का प्लान बनाया जा सकता है. इसके लिए आपको बस से सफर करने का प्लान बनाना होगा, क्योंकि यह सस्ता ऑप्शन है. आपके पास बस से सफर करने के लिए भी दो ऑप्शन मौजूद हैं. पहला ऑप्शन  1500 और दूसरा 700 के करीब पड़ेगा. इसे अपने बजट के हिसाब से सेलेक्ट किया जा सकता है. बाकी आपको सस्ते होमस्टे या खाने के लिए ढाबे बहुत आसानी से मिल जाएंगे.

विज्ञापन

जयपुर | Jaipur 

इस मौसम में राजस्थान (Rajasthan) घूमा जा सकता है. यहां पर आप बहुत ही आसानी से 20 हजार में घूमने का प्लान बना सकते हैं. इसमें दो लोगों का आराम से काम हो जाएगा. यहां के लिए ट्रेन की जा सकती है, जो बहुत ही सस्ता पड़ेगा. इसके अलावा, महंगे होटल में रुकने के बजाय सस्ते होमस्टे का प्लान करें. इससे आपके पैसे बचेंगे और आप 4 दिन का 15 हजार का ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

उत्तराखंड | Uttarakhand 

उत्तराखंड की तरफ नए साल के मौके पर घूमने के लिए जाया जा सकता है. आप उत्तराखंड (Uttarakhand)के देहरादून या ऋषिकेश जा सकते हैं, क्योंकि ये जगहें बहुत ही सस्ती और अच्छी हैं. यहां का बस का भी किराया 500 में आराम से हो जाएगा और होटल प्रति दिन के हिसाब से 700 रुपये तक मिल जाएगा. आप यहां पर गंगा किनारे या पहाड़ों का नजारा ले सकते हैं. 

विज्ञापन

हैदराबाद | Hyderabad 

नए साल के मौके पर हैदराबाद (Hyderabad) घूमने का भी प्लान बनाया जा सकता है. सर्दियों में यहां का मौसम बहुत ही अच्छा होता है. आप पूरे परिवार या दोस्तों के साथ यहां पर जाने का प्लान बना सकते हैं. यहां के लिए ट्रेन ली जा सकती है और स्टे के लिए धर्मशाला को सेलेक्ट किया जा सकता है. आपको खाना 1500 से 2000 रुपये का पड़ जाएगा. ऐसे में आप 4 दिन 20 हजार में आराम से कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- New Year 2025: गोवा में सिर्फ बीच ही नहीं बल्कि ये जगहें भी हैं खूबसूरत, नए साल पर प्लान करें पैसा वसूल ट्रिप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola