Travel: अगर आपको ट्रैवल करने का शौक है तो देश ही नहीं बल्कि विदेश जाने का भी मन करता ही होगा. हमें अक्सर लगता है कि विदेश की ट्रिप (International Trip) के लिए हमें लाखों रुपए की जरूरत होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. भारत के करीब ऐसे कुछ बेहद खूबसूरत देश हैं जहां आप 50,000 के बजट के साथ भी घूमने निकल सकते हैं. ये देश अपने सौंदर्य, संस्कृति और सभ्यता के लिए जाने जाते हैं. यहां आप सोलो ट्रिप के लिए जा सकते हैं, दोस्तों के साथ एडवेंचर पर निकल सकते हैं या फिर फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं. यहां जानिए कौन से हैं ये सस्ते देश (Cheapest Countries) जहां भारत से विदेश यात्रा हो सकती है.
भारत से बाहर घूमने के लिए सबसे सस्ते देश | Cheapest Country To Visit From India
नेपाल (Nepal)
भारत के करीब है हिमालय का दिल नेपाल. यह एक खूबसूरत देश है जहां की लोकल जिंदगी, मठ और मंदिर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. नेपाल का खानपान भी आपको बेहद अच्छा लगेगा. आप 4 से 5 दिनों के ट्रिप में 50,000 रुपए में नेपाल घूम भी लेंगे और कुछ पैसे वापस भी ले आएंगे. दिल्ली से नेपाल की राउंड ट्रिप का खर्च तकरीबन 15,000 आएगा और बाकी पैसों में आप घूमना-फिरना, रहना-खाना और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकेंगे
थाइलैंड (Thailand)
मॉडर्न सिटी से लेकर मठ और बीचेस से लेकर शॉपिंग के लिए एक से बढ़कर एक हब मिलेंगे थाइलैंड में. आप 50,000 के बजट में अपनी पहली इंटरनेशनल ट्रिप के लिए थाइलैंड जा सकते हैं. यहां आपके 5 दिन का खर्च 30 से 40 हजार रुपए के करीब आएगा. नई दिल्ली से बैंककॉक की राउंड ट्रिप 11 से 15 हजार के बीच ही हो जाएगी. वहीं, थाइलैंड में रहने का खर्च आपको एक दिन में 1500 के आसपास ही पड़ेगा.
श्रीलंका (Sri Lanka)
भारत के करीब है श्रीलंका, एक ऐसा देश जहां समुद्रतट से लेकर विशालकाय पहाड़ हैं. यहां का खानपान खासतौर से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा. आप श्रीलंका 50 हजार के बजट में आराम से 7 दिनों तक घूम सकते हैं और आपको टाइट बजट भी नहीं रखना होगा. भारत से श्रीलंका की राउंड ट्रिप 15 हजार तक में हो सकती है. इसके अलावा रहने का खर्च हर दिन 1100 के करीब ही पड़ेगा.
भूटान (Bhutan)
एक और सस्ती ट्रेवल डेस्टिनेशन (Travel Destination) है भूटान. भारत से भूटान की फ्लाइट 5,000 तक में मिल जाएगी और 10,000 से कम में आप राउंड ट्रिप भी कर सकते हैं. भूटान में आप पारो या थिंपु घूम सकते हैं. यहां जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट या वॉटर आइडी और पासपोर्ट साइज फोटोज की होनी चाहिए. पहुंचते ही आपको एंट्री परमिट भी लेना होगा.
वियतनाम
अपनी संस्कृति और खूबसूरती के लिए तो वियतनाम जाना ही जाता है, साथ ही अगर आपको फोटोज खींचने का शौक है तो आपको वियतनाम जरूर जाना चाहिए. भारत से घूमने के लिए वियतनाम सबसे सस्ते देशों में गिना जाता है. यहां आप 5 दिनों का ट्रिप सब खर्चों के साथ 50 हजार से कम में निपटा लेंगे और विदेश यात्रा का लुत्फ ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें – अक्षरधाम के पास घूमने के लिए कौन सी जगहें हैं? यहां जानिए और दोस्तों या परिवार के साथ आज ही करें एक्सप्लोर
संबंधित खबरें
आम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
3 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
5 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
6 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
8 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
23 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines