हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Christmas Decoration Ideas: क्रिसमस पर बहुत कम पैसों में हो जाएगी घर की सजावट, इन चीजों को डेकोरेशन में करें इस्तेमाल

Christmas Home Decor: क्रिसमस के मौके पर घर को सजाने की एक्साइटमेंट तो बहुत होती है, लेकिन कई बार बजट पूरा प्लान खराब कर देता है. ऐसे में महंगा डेकोरेशन करने के बजाय घर पर रखी चीजों को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करके फेस्टिवल का लुत्फ उठाएं.

विज्ञापन
क्रिसमस पर घर को सजाने के आइडियाज. Image Credit- Freepik

Christmas Decorations Items: क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. कहने को यह ईसाइयों का त्योहार है, लेकिन इस दिन हर घर में अलग ही रौनक होती है. लोगों को क्रिसमस पर घर को खूबसूरत बनाने की बहुत ही एक्साइटमेंट होती है, लेकिन हर बार महंगा डेकोरेटिव सामान खरीदना बजट में फिट नहीं बैठता. ऐसे में जरूरत होती है स्मार्ट वर्क करने की, जिसमें पैसे भी कम खर्च हों और घर को एक अच्छा लुक भी मिल जाए. इसके लिए आपको बस घर में ही रखी छोटी-छोटी चीजों या फिर मार्केट में मिलने वाली किफायती डेकोर आइटम्स का सही इस्तेमाल करना है और मिनटों में अपने घर को क्रिसमस जैसा स्पेशल लुक देना है.

इसे भी पढ़ें- नए साल पर घूमने का प्लान फिक्स लेकिन सीट अभी भी वेटिंग में? घबराएं नहीं, कंफर्म टिकट पाने के लिए करें ये 5 काम

क्रिसमस पर घर सजाने के आइडियाज | Cheapest Christmas Home Decor

शीशे का जार इस्तेमाल करना- अगर आपके घर में ढेर सारे शीशे के जार रखे हुए हैं तो इसका इस्तेमाल कैंडल बनाने के लिए करें. इसके लिए आपको तेल और रुई की जरूरत होगी. जार को खूबसूरत बनाने के लिए ग्लिटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कमरा या घर बहुत ही अच्छा लगेगा.
लाल पर्दे डालें- आप लाल पर्दे पूरे घर में डालकर क्रिसमस का माहौल भी बना सकते हैं. लाल पर्दों के साथ घर के दरवाजे और खिड़की बहुत ही सुंदर लगेंगे और आपको हर बार पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. एक बार खरीदने के बाद ये हर साल काम आ सकते हैं.
क्राफ्ट से करें डेकोरेट- क्राफ्ट का सहारा भी लेकर घर को सुंदर लुक दिया जा सकता है. आप चाट पेपर की मदद से स्टार, चांद या सूरज बना सकते हैं. चाट पेपर बहुत ही सस्ता होता है तो आप पूरे घर में स्टार बनाकर टांग दें और क्रिसमस का मजा लें.
बैलून से सजाएं- क्रिसमस थीम के हिसाब से बैलून का रंग डिसाइड करके कमरे और घर को सुंदर लुक दें और डेकोरेशन को पूरा करें. बैलून को दीवारों पर लगाया जा सकता है. बेहतर है कि आप लाल और सफेद रंग के बैलून का इस्तेमाल करें.
लाइट्स से करें रोशनी- लाइट्स के बिना क्रिसमस बिल्कुल अधूरा है. आप घर को डेकोरेट करने के बाद लाइट्स का इस्तेमाल करें. आप एलईडी लाइट, शेप्स वाली लाइट या स्टार लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Skin Care: चाहते हैं ग्लोइंग स्किन? अपनाएं तुलसी- एलोवेरा की ये फेस जेल क्रीम, मिलेंगे कई फायदे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola