Chanakya Niti on Self Respect: कहते हैं कि जिसके पास धन-दौलत होती है, समाज में उसका मान-सम्मान अधिक होता है। लोगों के बीच एक अलग रुतबा होता है, लेकिन ऐसा नहीं हैं। दौलत-शोहरत से आप कुछ समय के लिए एक बार को लोगों के बीच मान-सम्मान हासिल भी कर लें, लेकिन अगर चाहते हैं कि जहां भी जाएं आपकी अच्छी सी खातीरदारी हो और हर कोई आपके आने का इंतजार करने के साथ-साथ आपसे खुश रहे तो इसके लिए आपको आचार्य चाणक्य नीति को अपनाना चाहिए।
जी हां, आचार्य चाणक्य नीतियों (Chanakya Niti Tips) में कई बातें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति खुद को बदलने के साथ-साथ अपना जीवन भी बदल सकता है। सफलता से लेकर मान-सम्मान हासिल करने तक के लिए चाणक्य नीति काम की साबित हो सकती है। आइए आपको आचार्य चाणक्य की 3 बातों के बारे में बताते हैं जिससे आप मान-सम्मान हासिल कर सकते हैं।
1. सही शब्दों का करें इस्तेमाल
आपके शब्द किसी का भी दिल जीत सकते हैं तो किसका दिल तोड़ भी सकते हैं, जिस तरह से आप अच्छा सुनना पसंद करते हैं ठीक वैसे ही सामने वाला भी चाहता है कि उनसे अच्छे से बोला जाए। आपकी वाणी या बोल आपको समाज में इज्जत दिला सकती है। चाणक्य नीति में कटु वचन न बोलने की शिक्षा दी गई है। इसमें बताया गया है कि व्यक्ति को अपना स्वभाव अच्छा रखना चाहिए और सही शब्दों के इस्तेमाल के साथ अच्छी वाणी का प्रयोग करना चाहिए।
2. संगत से भी होता है असर
चाणक्य नीति में सही संगत में रहने की भी सलाह दी गई है। आप किसके साथ रहते हैं या उठते-बैठते हैं ये आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है और इससे आपके मान-सम्मान में भी फर्क पड़ सकता है। जैसी संगत में रहेंगे आपको दूसरे लोग वैसा ही समझेंगे। इसलिए अपनी दोस्ती अच्छे संगति के लोगों के साथ ही रखें।
ये भी पढ़ें- ChanakyaNiti: घर के मुखिया में होने चाहिए ये 5 गुण, क्या आपके अंदर हैं?
3. आपबीती से कुछ सीख लें
चाणक्य नीति में गलतियों से सीखने की सलाह दी गई है। अगर आपको लगता है कि आपने पहले कई गलतियां की है जिससे समाज में आपका मान-सम्मान कम हुआ है तो उन गलतियों को सुधार लें। अपने अंदर के अहंकार को एक तरफ रख, लोगों के साथ अपने संबंध को मधुर बनाने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें- चंचल स्त्री हो या ऐसे लोग, जिनसे दोस्ती-दुश्मनी दोनों खतरनाक
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
10 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
14 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
18 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
21 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines