हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chai Thandai Recipe: गर्मी से तुरंत राहत के लिए पिंए ये ठंडाई, जानें बनाने की आसान विधि

विज्ञापन
Chai Thandai Recipe

Chai Thandai Recipe: गर्मियों का मौसम है और इस मौसम में अगर कुछ ठंडा ना मिले तो गर्मी का मजा ही नहीं आता है। इसलिए गर्मियों में कुछ ना कुछ ठंडा मिलता रहना चाहिए।

इसलिए आज हम आपके लिए चाय ठंडाई बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। साथ ही इसे बनाना बेहद आसान है और ये आपको दिनभर एनर्जी से भरा हुआ महसूस करेंगे। चलिए जान लेते हैं कि आप कैसे बना सकते हैं एनर्जी से भरपूर ये चाय ठंडाई।

चाय ठंडाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

सफेद मिर्च 7 पिसी हुई, टी बैग 1, बादाम 1/4 कप दरदरे पिसे हुए, खसखस 2 बड़े चम्मच, सौंफ 1 छोटा चम्मच दरदरी कुटी हुई, इलायची 1/2 छोटा चम्मच पिसी हुई, चीनी 1 बड़ा चम्मच, केसर चुटकी भर

विज्ञापन

चाय ठंडाई बनाने की विधि

चाय ठंडाई बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना है। फिर इसमें गर्म पानी डालकर इसे गैस पर रख दें। इसके बाद इसमें या तो आप टी बैग डाल लें या फिर खुली हुई चाय पत्ती और फिर इसे गर्म करें। इसके बाद इसमें बादाम, खसखस, सौंफ, चीनी और इलायची डाल लें और इसे अच्छे से मिला लें।

इसके बाद इसे थोड़ी देर पकने दें और इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार काली मिर्च डालकर मिला लें। इसके बाद आप गैस बंद कर दें और फिर इसको ठंडा होने के लिए रख दें।

विज्ञापन

इसके बाद आप इसे फ्रिज में रख दें और ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसे छान लें और फिर कांच के गिलास में डाल लें। साथ ही अगर आपको ज्यादा ठंडा पीना है तो आप इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं। इसके बाद आपकी चाय ठंडाई बनकर एकदम तैयार है। आप इसे केसर से सजा लें और फिर सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola