Cervical Pain Relief: खराब लाइफस्टाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करना, गलत तरीके में बैठना या गलत लेटने के कारण से आजकल लोगों में सर्वाइकल का दर्द होना बहुत नॉर्मल है। आमतौर पर सर्वाइकल पेन गर्दन के निचले भाग से शुरू होकर कई बार कंधे और कमर तक भी आ सकता है। सर्वाइकल की समस्या से बड़ी तादाद में लोग जूझते हैं।
कभी-कभी इस समस्या में ज्यादातर लोग पेन किलर खा लेते हैं, जिससे कुछ वक्त के लिए आराम तो मिल जाता है, लेकिन फिर अगर आप काम करने बैठते हैं, तो ये समस्या फिर से शुरू हो जाती है। ऐसे में इस परेशानी में दवा के बजाय आप योग का सहारा भी ले सकते हैं। सर्वाइकल पेन में राहत पाने के लिए कुछ योगासन काफी मददगार हो सकते हैं। नीचे दिए ग इन 3 योगासन को करने से सर्वाइकल पेन में बहुत आराम मिलता है।
भुजंगासन (Cobra Pose)
- इसमें आप पेट के बल लेट जाएं।
- अब अपने हाथों को शरीर के साथ रखकर अपने कंधों के पास ले जाएं।
- फिर सांस छोड़ते समय अपने शरीर को ऊपर उठाएं।
- 20-30 सेकेंड तक इस पोजीशन में रहें और फिर धीरे-धीरे पहली वाली स्थिति में लौट आएं।
मार्जरी आसन (Cat-Cow Pose)
- इस योगासन में पहले आप वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं।
- फिर हाथों और घुटनों को फर्श पर नीचे रखें।
- सांस छोड़ते समय अपनी पीठ को ऊपर उठाएं (गाय की चाल की तरह)।
- सांस छोड़ते समय अपने पेट को धीरे-धीरे अंदर की ओर लेकर जाएं और अपनी पीठ को नीचे की ओर दबाएं (बिल्ली की चाल जैसा)।
- इस योगासन को कम से कम 10-15 बार दोहराएं।
अर्ध मत्स्येन्द्रासन (Half Lord of the Fishes Pose)
- इस योगासन में बैठकर अपने दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाएं।
- अब इसमें एक पैर को दूसरे वाले पैर के ऊपर की तरफ रखें।
- अपने लेफ्ट हाथ को पीठ के पीछे से ले जाएं और राइट हाथ को लेफ्ट घुटने के पास रखें।
- सांस छोड़ते समय शरीर को बाईं ओर मोड़ें और 20-30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।
- फिर दोनों साइड बदलकर पहले वाली स्थिति में लौटें।
अगर आपको योगासन करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी महसूस होती है तो तुरंत योग छोड़ दें और अपने डॉक्टर से सलाह लें।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
9 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
10 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
11 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
13 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
16 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines