सर्वाइकल के दर्द से काफी परेशान हैं आप? अपनाएं ये 3 योग आसन, जल्द मिलेगा छुटकारा

Cervical Pain Relief: आज के टाइम में ज्यादातर लोग सर्वाइकल पेन की बीमारी का सामना करते हैं, क्योंकि ये हमारी जीवनशैली से जुड़ा है। इसके होने पर शरीर में तेज दर्द होता है और कभी-कभी तो चक्कर आने की समस्या भी होती है।  

Cervical Pain

सर्वाइकल दर्द Image Credit: Freepik

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी-कभी इस समस्या में ज्यादातर लोग पेन किलर खा लेते हैं, जिससे कुछ वक्त के लिए आराम तो मिल जाता है, लेकिन फिर अगर आप काम करने बैठते हैं, तो ये समस्या फिर से शुरू हो जाती है। ऐसे में इस परेशानी में दवा के बजाय आप योग का सहारा भी ले सकते हैं। सर्वाइकल पेन में राहत पाने के लिए कुछ योगासन काफी मददगार हो सकते हैं। नीचे दिए ग  इन 3 योगासन को करने से सर्वाइकल पेन में बहुत आराम मिलता है।

भुजंगासन (Cobra Pose)

  • इसमें आप पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने हाथों को शरीर के साथ रखकर अपने कंधों के पास ले जाएं।
  • फिर सांस छोड़ते समय अपने शरीर को ऊपर उठाएं।
  • 20-30 सेकेंड तक इस पोजीशन में रहें और फिर धीरे-धीरे पहली वाली स्थिति में लौट आएं।

मार्जरी आसन (Cat-Cow Pose)

  • इस योगासन में पहले आप वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं।
  • फिर हाथों और घुटनों को फर्श पर नीचे रखें।
  • सांस छोड़ते समय अपनी पीठ को ऊपर उठाएं (गाय की चाल की तरह)।
  • सांस छोड़ते समय अपने पेट को धीरे-धीरे अंदर की ओर लेकर जाएं और अपनी पीठ को नीचे की ओर दबाएं (बिल्ली की चाल जैसा)।
  • इस योगासन को कम से कम 10-15 बार दोहराएं।

विज्ञापन

अर्ध मत्स्येन्द्रासन (Half Lord of the Fishes Pose)

  • इस योगासन में बैठकर अपने दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाएं।
  • अब इसमें एक पैर को दूसरे वाले पैर के ऊपर की तरफ रखें।
  • अपने लेफ्ट हाथ को पीठ के पीछे से ले जाएं और राइट हाथ को लेफ्ट घुटने के पास रखें।
  • सांस छोड़ते समय शरीर को बाईं ओर मोड़ें और 20-30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।
  • फिर दोनों साइड बदलकर पहले वाली स्थिति में लौटें।

अगर आपको  योगासन करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी महसूस होती है तो तुरंत योग छोड़ दें और अपने डॉक्टर से सलाह लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ