आज की बिजी जिंदगी में तनाव से बचना मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला जो कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुकी हैं, उन्होंने HT लाइफस्टाइल के साथ बातचीत में 3 आसान टिप्स बताए, जो आपको ज्यादा रिलैक्स और खुश रहने में मदद कर सकते हैं।
एक्सरसाइज को रोज की आदत बनाएं
अगर आप तनाव से बचना चाहते हैं तो एक्सरसाइज बेहद जरूरी हैं। चाहे वर्कआउट करें, कोई खेल खेलें या अपने पसंदीदा गानों पर डांस करें। ये सभी चीजें आपको अच्छा महसूस कराती हैं। साथ ही, अगर आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो आप अंदर से शांत महसूस करेंगे।
हेल्दी स्नैकिंग अपनाएं
अक्सर बिजी लाइफस्टाइल के कारण हम सही समय पर सही खाना नहीं खा पाते, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यास्मीन कहती हैं कि अगर आप फलों और मेवों को स्नैकिंग ऑप्शन में शामिल करेंगे, तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
बादाम उनकी डाइट का अहम हिस्सा हैं क्योंकि इसमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को दिनभर ऊर्जा से भरपूर रखते हैं। साथ ही, यह ब्लड शुगर, हार्ट हेल्थ और स्किन ग्लो के लिए भी अच्छा होता हैं। वर्कआउट के बाद संतरे का जूस या नींबू पानी पीना एनर्जी को बनाए रखने के लिए अच्छा होता है।
खुद के लिए समय निकालें
आजकल की व्यस्त जिंदगी में खुद के लिए वक्त निकालना बहुत जरूरी हो गया है। काम, परिवार और बाकी जिम्मेदारियों के बीच अपने लिए टाइम निकालना आपको तनाव से बचाने में मदद करता है।
यास्मीन कहती हैं कि आप रोज कुछ मिनट किताब पढ़ने, म्यूजिक सुनने या मेडिटेशन करने में बिताएं। इससे आपका दिमाग शांत होगा और आप खुद को ज्यादा फ्रेश और पॉजिटिव महसूस करेंगे।
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
3 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
4 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
5 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
21 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines