How To Make Kesar Malai Laddu: आज 8 नवंबर को हर साल गुरुनानक जयंती मनाई जाती है। सिख समुदाय के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इस गुरु पूर्व पर मुंह मीठा करने के लिए किसी मिठाई की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए केसर मलाई लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
केसर मलाई लड्डू स्वाद में लजीज होते हैं। इसके साथ ही इनको आप केवल 30 मिनट में बनाकर झटपट तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं केसर मलाई लड्डू (How To Make Kesar Malai Laddu) बनाने की विधि-
केसर मलाई लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1/2 किलो पनीर
- 250 ग्राम मलाई
- 1 कप चीनी पाउडर (स्वादानुसार)
- 1 चुटकी केसर
- 2 टेबलस्पून काजू
- 2 टेबलस्पून पिस्ता कतरन
- 4-5 इलायची
- 1 चुटकी मीठा पीला रंग
केसर मलाई लड्डू कैसे बनाएं? (How To Make Kesar Malai Laddu)
- केसर मलाई लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में मलाई डालें।
- फिर आप इसको मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप मलाई को चलाते हुए करीब 5 मिनट तक भून लें।
- फिर जब मलाई पिघलकर थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो आप इसमें कद्दूकस पनीर डाल दें।
- इसके बाद आप इसको एक बार और चलाते हुए भून लें।
- फिर आप एक कटोरी में 2 चम्मच दूध और केसर डालकर घोलकर मिक्चर तैयार कर लें।
- इसके बाद आप मलाई के मिक्चर में केसर का घोल डाल दें।
- फिर आप इसमें एक चुटकी खाने वाला पीला रंग डालकर मिला दें।
- इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से गाढ़ा होने तक भूनकर गैस बंद कर दें।
- फिर आप इस मिक्चर को एक प्लेट में निकालकर अच्छी तरह से फैला दें।
- इसके बाद आप इसको कम से कम 10 मिनट तक अलग रख दें।
- फिर जब ये मिक्चर हल्का गर्म रह जाए तो आप इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर मिला दें।
- इसके बाद आप काजू के टुकड़े काट लेकर मिक्चर में डाल दें।
- फिर आप इस मिक्चर के लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर पिस्ता कतरन और इलायची के कुछ दानें लगाएं।
- अब आपके स्वादिष्ट केसर मलाई के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
13 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
21 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
23 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त