CBSE Class 10 Board Exam 2026: भारत में लाखों बच्चे सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी CBSE बोर्ड की परीक्षा देने के लिए तैयार हैं. बच्चे इस समय अपने आखिरी रिविजन में लगे हैं और कल CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हैं. लेकिन, परीक्षा से एक रात पहले अक्सर ही बच्चे ऐसी कुछ गलतियां कर देते हैं जिनसे वह पढ़ा हुआ तो भूलते ही हैं साथ ही गलती से अपना ही कोंफिडेंस डाउन कर लेते हैं जिसका प्रभाव उनकी परीक्षा पर पड़ता है. ऐसे में अगर आपके बच्चे, भाई-बहन या कोई भी परिचित दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाला है तो उसे बताएं कि परीक्षा से एक रात पहले ये 5 गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए.
बोर्ड परीक्षा से पहले कभी ना करें ये गलतियां
नया चैप्टर शुरू करना
परीक्षा से पहले कोई नया चैप्टर शुरू ना करें. कोशिश करें कि पहले ही सब रिवाइज कर लें. कोई नया चैप्टर शुरू करना या पढ़े हुए से हटकर कुछ अलग और नया पढ़ने की कोशिश कोंफिडेंस को कम कर सकती है. इससे कंफ्यूजन बढ़ती है और एंजाइटी हो सकती है.
दोस्तों से अपनी तैयारी की तुलना करना
अक्सर ही बच्चे एक के बाद एक सैंपल पेपर खत्म तो करते हैं लेकिन अपने दोस्तों से भी पूछते रहते हैं कि उन्होंने क्या पढ़ा और कितना पढ़ा. दोस्त अगर ज्यादा पढ़ लेते हैं तो खुद को लगने लगता है कि हमारी तैयारी पूरी नहीं है. इस तुलना से घबराहट होती है और परीक्षा से पहले दिमाग अशांत होने लगता है.
पूरी रात पढ़ाई करना
बच्चे परीक्षा से एक रात पहले सबकुछ पढ़ डालना चाहते हैं. लेकिन पूरी रात जगकर पढ़ाई करने से अगली सुबह परीक्षा में थकावट होती है, नींद आने लगती है और फोकस कम होने लगता है. अगर दिमाग ही थका हुआ रहेगा तो परीक्षा में आप अपना बेस्ट कैसे देंगे. इसीलिए एक निश्चित समय तक पढ़कर नींद पूरी करनी चाहिए और उसके बाद फ्रेश माइंड से परीक्षा में बैठना चाहिए.
जरूरत से ज्यादा सैंपल पेपर सोल्व करना
पढ़ाई करना और पूरी तैयारी करना बहुत जरूरी है लेकिन परीक्षा से पहले बहुत लंबे-लंबे सैंपल पेपर (Sample Papers) सोल्व करने बैठ जाना सही नहीं है क्योंकि यह टाइम ज्यादा से ज्यादा रिवाइज करने का है, जो पढ़ा है उसे दिमाग में बिठाने का है, अलग-अलग सवालों से दिमाग को उलझाने का नहीं. जरूरी पेपर को पढ़ें, अपनी गलतियों को सुधारने पर ध्यान दें और फॉर्मुले रिवाइज करें. एक रात पहले आपको अपने सबकुछ पढ़े हुए को और ज्यादा पॉलिश करना है.
अफवाहों के चक्कर में ना करें गलती
कई बार अचानक आया दोस्त का कॉल या ग्रूप पर चल रहे डिस्कशन को सुनकर बच्चों को लगता है कि यह एक प्रश्न है जो आना ही चाहिए. इस चक्कर में वे अपना रिवीजन छोड़कर इन नए प्रश्नों को सुलझाने बैठ जाते हैं. इससे खुद पर डाउट होने लगता है और कंफ्यूजन बढ़ने लगता है. खुद के पढ़े हुए पर भरोसा रखें और अपनी तैयारी पक्की करें.
इन बातों का रखें खास ख्याल
- खाना ना छोड़ें और बहुत ज्यादा हैवी खाने से भी परहेज करें. पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें. खासतौर से पेट खराब करने वाले फूड्स से दूर रहें.
- सोने से 30 से 45 मिनट पहले किताब बंद कर दें और घबराहट में नहीं बल्कि अच्छी बातें सोचते हुए सोएं.
- खुद को शांत रखें, कोंफिडेंट रहें और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें.
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
42 mins agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
2 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
4 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
8 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
9 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines