हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आप भी हैं दांतों में कैविटी और मुंह सूखने की समस्या से परेशान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

गर्मियों के मौसम में अगर आपको भी दांतों में कैविटी और मुंह सूखने की समस्या हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि डिहाइड्रेशन, मीठा खाना और दांतों को ठीक से साफ न करना। आइए जानते हैं कि डॉक्टर इससे बचने के लिए क्या-क्या सुझाव देते हैं?

विज्ञापन
Dental Health Tips

गर्मियों में बढ़ता हुआ तापमान पूरे हेल्थ पर असर डालता है। इसके कारण आपके दांतों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। बढ़ता तापमान मुंह से जुड़ी कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे में आपके दांतों और मुंह को खास देखभाल की जरूरत होती है। गर्मी के कारण कई लोगों के मुंह सूखने लगते हैं और दांतों में कैविटी का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन, मीठा खाना और दांतों को ठीक से साफ न करने के कारण ये आपके दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार इन सबकी वजह से मुंह से बदबू आने की समस्या भी बढ़ जाती है और यहां तक कि सांसों में भी बदबू और मसूड़ों के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एशियन हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डेंटल सर्विसेज, डॉ. जुल्फिकार हफीज क्या सुझाव देते हैं?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट? 

डॉक्टर इस बात पर इस बात पर जोर देते हैं कि गर्मियों में मुंह का सूखापन आपके डेटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डॉ. जुल्फिकार हफीज कहते हैं कि सूखा मुंह न केवल असुविधाजनक है, बल्कि अगर इसे अनदेखा किया जाए तो यह दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी जैसी गंभीर समस्याओं को पैदा कर सकती है।

हाइड्रेटेड रहें

डॉ. जुल्फिकार हफीज बताते हैं कि अपने मुंह को नम रखने और बैक्टीरिया को बाहर निकालने के लिए हर रोज कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इससे आपके शरीर में भी पानी की कमी दूर होती है और कई अन्य बीमारियों से भी दूर रहते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ती उमस में क्या खाना सही? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मीठे ड्रिंक और फूड से करें परहेज

बहुत ज्यादा सोडा, पैकेज्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और मीठे खाने से परहेज करें। इसके बदले आप नारियल पानी, नींबू पानी या घर पर बना फलों का जूस का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉस करें

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप फ्लोराइड टूथपेस्ट से दिन में दो बार ब्रश करें और दांतों में फंसा हुआ खाना निकालने के लिए रोजाना फ्लॉस करें। इससे आप कैविटी के खतरे से बच सकते हैं।

शुगर फ्री च्युइंग गम का इस्तेमाल करें

शुगर फ्री च्युइंग गम लार के प्रभाव को सक्रिय करता है और इसके कारण मुंह का सूखना कम होता है। इसके अलावा, ये दांतों के इनेमल को मजबूत बनाने और कैविटी से बचाने में भी मदद करता है।

विज्ञापन

फल और सब्जियां खाएं

मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में सेब, गाजर और खीरे जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपके मसूड़े इंफेक्शन से बचे रहते हैं। साथ ही ये सब्जियां दांतों को साफ करती हैं।

नियमित रूप से दांतों की जांच कराएं

डॉक्टर बताते हैं कि हर छह महीने में कम से कम एक बार अपने दांतों का चेकअप जरूर कराएं। खासकर अगर आपको दांतों में सड़न या लगातार सूखेपन के लक्षण नजर आते हैं। इससे आप अपने दांतों को खोने से बच सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola