Castor Oil Benefits: बालों के लिए कितना फायदेमंद कैस्टर ऑयल? जानें लगाने का तरीका  

Castor Oil Benefits: कैस्टर ऑयल बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसे लगाने से आपके बाल मजबूत और घने बने रहते हैं। आइए जानते हैं इसे लगाने के आसान तरीके…

Castor Oil Benefits

Castor Oil Benefits

Castor Oil Benefits: कैस्टर ऑयल जिसे अरंडी का तेल भी कहा जाता है। अरंडी का तेल फैटी एसिड और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो पोषक तत्व आपके बालों के रोम को मजबूत बनाने और ग्रोथ में मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल पुरुष और महिला दोनों ही करते हैं। इस ऑयल का लगातार इस्तेमाल करने पर ये बालों को पतला होने से बचाता है। अगर आप इसका इस्तेमाल सही तरीके से करते हैं, तो इसके कई सारे फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसे लगाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

बालों को करता है मजबूत

अरंडी का तेल बालों को चमकदार, कोमल और मजबूत बनाने में मदद करता है। ये बालों के टूटने और दोमुंहे बालों को कम करने में भी मदद करता है, जिससे बाल लंबे समय तक हेल्दी और घने नजर आते हैं।

विज्ञापन

ब्लड फ्लो को बढ़ाता है

अरंडी के तेल से जब स्कैल्प पर मालिश करते हैं, तो ये बालों के रोम में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। इससे आपके बालों का झड़ना कम होता है और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

बालों के रोम को देता है पोषण

अरंडी का तेल ओमेगा-6 और ओमेगा-9 सहित जरूरी फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों के रोम को पोषण देता है और बालों को घना और मजबूत बनाता है। ये तेल स्कैल्प को नमी भी प्रदान करता है, जिससे रूखापन और फलकिनेस्स नहीं होते हैं। इसके अलावा ये बालों को झड़ने से भी बचाता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

1. अरंडी का तेल बहुत गाढ़ा होता है इसे आप इसे नारियल तेल या आर्गन तेल जैसे हल्के तेलों के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।

विज्ञापन

2. इस का तेल आप सर्दियों में  रोजमेरी, पेपरमिंट या लैवेंडर जैसे तेलों के साथ भी मिलाकर लगा सकते हैं। ये आपके बालों को खुशबूदार और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ