Cashew Halwa Recipe: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन के महीने में बहुत सारे लोग सोमवार का व्रत करते हैं। सावन के व्रत में भोलेनाथ को भोग लगाने के लिए कुछ ना कुछ खास तो चाहिए ही होता है। सावन व्रत में सभी भोलेनाथ को मीठे में कुछ खास भोग लगाना चाहते हैं।
इसके लिए काजू का हलवा एक बेस्ट ऑप्शन है। इसलिए आज हम आपको काजू के हलवे की आसान और शानदार रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे घर पर आसानी से बना सकें। चलिए जान लेते हैं काजू के हलवे की रेसिपी…
यह भी पढ़ें- Sawan Vrat: कैसा हो सावन सोमवार के व्रत का आहार! जानें क्या खाएं क्या नहीं?
Cashew Halwa बनाने के लिए जरुरी सामग्री
- 2 कप भुने हुए काजू
- 1/4 कप चीनी
- केसर
- 1 चम्मच पीसी हुई इलायची
- 1/2 कप गरम पानी
- नारियल पाउडर
- 8 बड़े चम्मच घी
Cashew Halwa बनाने की विधि
- काजू का हलवा बनाने के लिए आपको सबसे काजू को लेना है।
- इसके बाद इन्हें अच्छे से साफ कर लें।
- अब काजू को ग्राइंडर जार में डालें और अच्छे से पीस लें।
- अब पीसें हुए काजू को इक तरफ रख दें।
- इसके बाद एक कटोरी लें और उसमें केसर के धागे और दो चम्मच पानी में भिगोकर रख दें।
- अब एक पैन लें और उसे गैस पर रखें।
- फिर पैन में घी गर्म करें और उसमें नारियल पाउडर और पिसे हुए काजू को डालकर अच्छे से भूने।
- इसके बाद जब ये भूरा होने लगे तो इसमें गर्म पानी डालकर मिश्रण को बराबर चलाते रहें।
- अब थोड़ी देर बाद इसमें चीनी डालें और इसे धीमी आंच पर पकने दें।
- यहां ध्यान रखे कि इसे बराबर चलाते रहे।
- इसके बाद इसमें केसर पानी और इलायची पाउडर मिलाएं।
- अब इसे अच्छे से चलाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- इसके बाद हलवे को सर्विंग बाउल में निकाल लें।
- फिर आप इसे अपने हिसाब से गार्निश कर सकते हैं।
- अब आपका काजू का हलवा तैयार है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
14 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines