अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने एक कार्डियोथोरेसिक सर्जन हैं, जो अक्सर इंस्टाग्राम पर स्वास्थ्य संबंधी पोस्ट और अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करते हैं। 15 अप्रैल को पोस्ट किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में, वह कार्डियो और वेट ट्रेनिंग के बीच मुख्य अंतर बताते हैं और आपको ये तय करने में मदद करते हैं कि आपके फिट रहने के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर हो सकता है।
कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में अंतर है
कैप्शन में डॉ. नेने ने लिखा कि मेरी राय में, यह एक को दूसरे को चुनने के बारे में नहीं है। दोनों ही जरूरी है और बैलेंस के साथ किए जाने पर ये शरीर के लिए अच्छे माने जाते हैं। कार्डियो आपके दिल को मजबूत रखता है, जबकि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मांसपेशियों के लिए अच्छा होता है। साथ ही ये आपकी उम्र को भी बढ़ता है। इसलिए आप अपनी रुटीन में दोनों को ही शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- किडनी को हेल्दी रखेंगे ये 5 सुपरफूड, गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम
वीडियो में डॉ. नेने बताते हैं कि कार्डियो से कैलोरी बर्न होती है, लेकिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। वे दोनों के लाभों के बारे में बात करते हैं। कार्डियो के फायदे ये है कि यह आपके हार्ट को हेल्दी रखता है। सबसे बढ़कर, यह आपकी सहनशक्ति में सुधार करता है और कैलोरी को तेजी से बर्न करता है।
आपको कौन सा चुनना चाहिए?
डॉ. नेने ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी एक्सरसाइज को दूसरे की जगह नहीं लेना चाहिए, लेकिन क्या आप एक के बिना दूसरे को कर सकते हैं? नहीं, वे एक दूसरे की जगह नहीं लेते हैं। वह कहते हैं इसके लिए हमें अपने रुटीन में दोनों को बैलेंस करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- 56 साल की उम्र में भी कैसे फिट हैं भाग्यश्री? अभिनेत्री ने शेयर की ये 3 एक्सरसाइज
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
10 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
10 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
11 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
12 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
14 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
14 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
15 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
17 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines