Cardamom Benefits: इलायची टेस्ट बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे अगर आप हर रोज सोने से पहले खाते हैं, तो ये हार्ट से जुड़ी समस्याएं, स्किन इन्फेक्शन एंग्जायटी, हिचकी और अन्य बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। इलायची में विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, थायमिन और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें जरूरी मिनरल्स जैसे कि फास्फोरस, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद कर कर सकते हैं। इसे आप रात को सोने से पहले दूध के साथ या गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इससे आपको नींद अच्छी आती है और इससे शरीर को आराम भी मिलता है। आइए जानते हैं कि लगातार 21 रातों तक इलायची खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
वजन रहता है कंट्रोल
मोटापे को घटाने के लिए इलायची काफी फायदेमंद हो सकती है। अगर आप रात को इलायची चबाकर या गर्म पानी के साथ इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम हो सकती है। इलायची में विटामिन b1, विटामिन सी और विटामिन बी6 पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम और आदि का एक अच्छा सोर्स माना जाती है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
ब्लड सर्कुलेशन के लिए बेहतर
ब्लड सरकुलेशन को हेल्दी रखने के लिए इलायची एक अच्छी सोर्स माना जाती है, जो हार्ट को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी होता हैं। ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले इलायची का सेवन गर्म पानी या दूध के साथ करते हैं, तो इससे न केवल खून साफ होता है बल्कि शरीर में ब्लड फ्लो भी अच्छा होता है।
स्किन रहती है हेल्दी
अगर आप हर रोज रात को इलायची का सेवन करते हैं, तो आपकी स्किन हेल्दी रहती है। स्किन पर होने वाले कील मुंहासे से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इलायची का सेवन से चकत्ते या स्किन इन्फेक्शन से राहत मिलती है। इसके लिए आप रोज रात को सोने से पहले 1 से 2 इलायची चबा सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर रहेंगी।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
10 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
12 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
14 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
15 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines