Cafe Style Chocolate Milk Shake In Hindi: अगर आप चॉकलेट लवर हैं तो आज तक आपने चॉकलेट की मदद से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- कुकीज, केक, स्मूदी या बार आदि खूब खाई होंगी।
ऐसे में आज हम आपके लिए कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। चॉकलेट खाने के शौकीन आपको दुनिया भर में कहीं भी खूब देखने के मिल जाएंगे। बच्चे तो खसकर चॉकलेट खाने की आए दिन जिद करते ही रहते हैं।
अभी पढ़ें – पहाड़ी खाने का लेना चाहते हैं असली मजा? तो ट्राई करें नशा मुक्त भांग की चटनी
ऐसे में आप उनको केवल 10 मिनट में बनाकर चॉकलेट मिल्क शेक दें सकते हैं। ये टेस्टी होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। चॉकलेट आपके शरीर को एनर्जी से भरपूर रखता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपका मूड भी खुशनुमा बना रहता है, तो चलिए जानते हैं कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक (Cafe Style Chocolate Milkshake Recipe) बनाने की रेसिपी-
कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की सामग्री-
- 2 कप दूध
- 1 टी स्पून कोको पाउडर
- 3 स्कूप चॉकलेट आइसक्रीम
- 1/2 टी स्पून वनीला एसेंस
- जरुरत के मुताबिक चॉकलेट पाउडर/सिरप
- जरुरत के मुताबिक ड्रिंकिंग चॉकलेट
- 5-6 आइस क्यूब्स
- स्वादानुसार चीनी
अभी पढ़ें – कोरियन महिलाओं जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फेस पर ऐसे लगाएं राइज वॉटर
कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की रेसिपी- (Cafe Style Chocolate Milkshake Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में एक कप दूध डालकर गर्म करें।
- फिर आप गर्म दूध में सामान्य टेंपरेचर का 1 कप दूध डालें और मिलाएं।
- इसके बाद आप दूध के इस मिक्चर को मिक्चर जार में डाल दें।
- इसके साथ ही आप मिक्सी में कोको पाउडर, ड्रिंकिंग चॉकलेट, चीनी और आइस क्यूब्स डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाकर पीसकर शेक बना लें।
- इसके बाद आप एक गिलास में चॉकलेट सिरप लगाएं और करीब 30 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
- फिर आप गिलास में तैयार चॉकलेट मिल्क शेक डाल दें।
- इसके बाद आप शेक के ऊपर स्कूप की सहायता से आइसक्रीम डालें।
- फिर आप इसको चॉकलेट के टुकड़ों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
8 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
13 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
15 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
19 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines