Cancer Cases: बढ़ती उम्र के साथ-साथ कैंसर का खतरा भी बढ़ने लगता है, लेकिन अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की एक रिपोर्ट के अनुसार अब युवा वयस्कों और खास करके महिलाओं में कैंसर का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 50 से कम उम्र की महिलाओं में स्तन, गर्भाशय, कोलोरेक्टल और पैंक्रिअटिक कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। इस कैंसर का अहम कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान हो सकता है। एक नई अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की रिपोर्ट में पता चला है कि कुछ आयु वर्ग की महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। आइए जानते हैं कि इस गंभीर बीमारी से कैसे बचा जा सकता है?
वजन को करें कंट्रोल
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए वजन को कंट्रोल में रखना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी कम हो सकता है। वजन बढ़ाने या मोटापे से कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें सबसे ज्यादा खतरा स्तन कैंसर, कोलन कैंसर और गर्भाशय कैंसर का रहता है।
ये भी पढ़ें- कौन-सी चॉकलेट खाना शरीर के लिए खतरनाक? जानें एक्सपर्ट की राय
फाइबर वाली डाइट लें
पेट को हेल्दी रखने के लिए फाइबर से भरपूर फूड सबसे अच्छा माना जाता है। ये आपकी आंतो को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है और इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है। ये खास करके आंतों के कैंसर के खतरे को कम करता है। इससे आपका पेट आसानी से साफ होता है और आपका पूरा शरीर हेल्दी रहता है।
एक्सरसाइज करें
हर रोज एक्सरसाइज करने से आप सिर्फ सिर्फ फिट ही नहीं बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है। जो लोग शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं, वे कई तरह के कैंसर जैसे कि ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर, ब्लैडर कैंसर, किडनी कैंसर और लंग कैंसर आदि के खतरे से बचे रहते हैं।
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
सनस्क्रीन लगाने से सूर्य की हानिकारक UV किरणें से त्वचा बची रहती है और आप स्किन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं। UV किरणे स्किन पर कैंसर कारण बन सकती है और इससे बचाव सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है और इसके लिए सनस्क्रीन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा
स्मोकिंग से बचें
सिगरेट का धुआं कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। सिगरेट पीने से फेफड़ों के कैंसर, मुंह के कैंसर और ब्लैडर के कैंसर को बढ़ सकता है। सिगरेट छोड़ने से 30 से 50 प्रतिशत तक कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें- इन 2 चीजों से कैंसर का खतरा! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
10 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
12 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
12 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
15 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
17 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
18 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
19 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines