---विज्ञापन---

पूजा के अलावा भी किया जा सकता है कपूर का इस्तेमाल, ऐसे करें उपयोग, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Benefits of Camphor: कपूर का इस्तेमाल पूजा ही नहीं बल्कि कई कामों में किया जा सकता है, कपूर हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है। जानिए कैसे कर सकते हैं कपूर का यूज

Benefits of Camphor: अक्सर हिंदू घरों में पूजा-पाठ के काम में एक सफेद चीज का इस्तेमाल किया जाता है, इसे कपूर कहते हैं। कपूर का इस्तेमाल घर में भगवान की आरती करने में किया जाता है, इसकी सुगंध तेज और आकर्षक होती है। पर क्या आप जानते हैं कपूर का प्रयोग हम सेहत के लिए भी कर सकते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद है कपूर

कपूर हेल्थ के लिए बड़ा फायदेमंद और गुणकारी माना जाता है, इसमें कई औषधीय गुण और एंटीएजेंट्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। आयुर्वेद में भी कपूर की अहम भूमिका रही है। जानिए कैसे कर सकते है कपूर का यूज।

---विज्ञापन---

सांस लेने में दिक्कत

यदि किसी का ऑक्सीजन लेने में कमी महसूस हो रही है तो उसे कपूर सूंघा दे, ऐसा करने से शरीर का ऑक्सीजन लेवल बैलेंस हो जाएगा। अगर घर में घुटन की समस्या हो रही है तो 2-3 कपूर की गोलियों को जलाकर घर में घुमाएं।

ये भी पढ़ें- नकली पनीर और सोया चाप की कैसे करें पहचान?

---विज्ञापन---

डैंड्रफ की समस्या

अगर बालों में डैंड्रफ की समस्या रहती है तो कपूर को पीसकर नारियल तेल में मिक्स करके लगाएं, इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं। ऐसा रोजाना करने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है।

camphor

camphor

सर्दी-जुकाम से छुटकारा

सर्दी-जुकाम में भी कपूर फायदेमंद होता है, इसके लिए आपको गर्म पानी में कपूर मिलाकर उस पानी का भाप लेना चाहिए। कपूर की भाप से सर्दी-जुकाम वाले कीटाणु नष्ट होते हैं।

---विज्ञापन---

स्किन इंफेक्शन में दिलाए राहत

शरीर में किसी भी प्रकार की स्किन एलर्जी, खुजली या रैशेज हो रहे हैं तो नारियल तेल और कपूर मिलाकर उस जगह पर लगा दें। इससे स्किन पर हो रही जलन से राहत मिलेगी और दर्द भी कम होगा। साथ ही इंफेक्शन वाले बैक्टीरिया भी मरेंगें।

पैरों की सूजन कम करें

किसी कारण आपके पैरों में सूजन हो रही है तो इसके लिए गर्म पानी में कपूर और नमक मिलाकर कुछ देर के लिए अपने पैरों को इस पानी में रख सकते हैं। यह सूजन और दर्द कम करने में मदद करेगा। इससे नसों में हो रहे दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Hot Coffee vs Cold Coffee: किसे पीना सेहत के लिए सबसे बेहतर?

First published on: Aug 16, 2024 04:45 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola