हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dahi ke Sholay Recipe: शाम की हल्की भूख को शांत करें रेस्टोरेंट स्टाइल दही के शोले बनाकर, जानें रेसिपी

विज्ञापन
Dahi ke Sholay

Dahi ke Sholay Recipe In Hindi: अगर आप स्नैक में कुछ अलग खाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए दही के शोले बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये अंदर से क्रीमी-सॉफ्ट और बाहर से क्रंची होते हैं। इस डिश को ब्रेड स्लाइस, दही, पनीर और कई मसालों की मदद से तैयार किया जाता है।

इसको आप शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए कुछ ही मिनटों में बनाकर ट्राई कर सकते हैं। बच्चे तो इनको एक बार खाकर बार-बार डिमांड करके खाएंगे। ये कैचप के साथ बेहद लजीज लगते हैं, तो चलिए जानते हैं दही के शोले (Dahi ke Sholay Recipe) बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – स्नैक में ट्राई करें स्वादिष्ट चिली अप्पे, स्वाद लगेगा सभी को मजेदार, जानें रेसिपी

विज्ञापन

दही के शोले बनाने की सामग्री-

  • हंग कर्ड 1/2 कप
  • प्याज 3 बड़े चम्मच कटा हुआ
  • गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
  • सूखे आम का पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती 3 बड़े चम्मच
  • पनीर 1 कप
  • शिमला मिर्च 3 बड़े चम्मच कटी हुई (हरी मिर्च)
  • लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • नमक आवश्यकता अनुसार
  • ब्रेड स्लाइस 6 स्लाइस

अभी पढ़ें – हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है पौष्टिकता से भरपूर जौ का हलवा, ये रही रेसिपी

दही के शोले बनाने की रेसिपी- (Dahi ke Sholay Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में पनीर और हंग कर्ड डालें।
  • फिर आप इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • इसके साथ ही आप इसमें गरम मसाला, अमचूर और हरा धनिया डाल दें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप ब्रेड स्लाइस को लेकर किनारों को काटकर हटा दें।
  • फिर आप एक रोलिंग पिन के उपयोग से ब्रेड स्लाइस को एक चीज शीट में रोल कर लें।
  • इसके बाद आप ब्रेड स्लाइस के बीच में करीब 1-2 टेबल स्पून स्टफिंग रखें।
  • फिर आप ब्रेड के सारे किनारों को एक साथ लाकर पानी की कुछ बूँदें डालें।
  • इसके बाद आप आप इसको एक छोटी बॉल की तरह बना लें।
  • फिर आप इस बॉल को सील करने के लिए धीरे से दबाकर स्टफ्ड बॉल्स बना लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें स्टफ्ड बॉल्स को डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपके क्रिस्पी दही के शोले बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इनको कैचप या पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola