Buttermilk Benefits: छांछ आपके शरीर के काफी फायदेमंद होता है। ये आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, जिससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया के कारण ये स्वाद में थोड़ा खट्टा होता है। वहीं छाछ प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन ए और डी का एक एक अच्छा सोर्स माना जाता है और इसका प्रोबायोटिक खाने के पचाने में मदद करता है। कई लोग बाहर मिलने वाला छांछ पीना पसंद करते हैं, जो शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। वहीं कई लोग दही को पानी में मिलाकर छाछ के तरह पीते हैं, जो बिल्कुल ही गलत तरीका है। आइए जानते हैं कि छांछ को सही तरीके से घर पर कैसे बना सकते हैं…
मजबूत इम्यूनिटी
छाछ में ऐसे कई तत्व मौजूद है जो आपको इम्यून सिस्टम को मजबूत करते जिससे कि आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। साथ ही ये आपके पेट को लंबे स्य तक हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
लो कैलोरी ड्रिंक
छाछ डेयरी प्रोडक्ट होने के बाद भी इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। छाछ वजन घटाने से लेकर शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकता है। खाने के साथ 1 गिलास छाछ पीने से आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती है और आप अनहेल्दी क्रेविंग से बचे रह सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि रात को छाछ पीने से बचें।
कैसे बनाए घर पर छांछ?
1. सबसे पहले एक कप दही में एक गिलास पानी मिलाएं।
2. इसके बाद इसे अच्छे से मठ लें।
3. अब इसके ऊपर आई मलाई को कटोरे में निकालकर रख लें और इसे बाद में खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद
4. अब छांछ को एक गिलास में निकाल लें।
5. इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए एक पैन में देसी घी को गर्म करें।
6. इसमें जीरा, हींग और करी पत्ता डालें और इस तरीके को छाछ में मिला लें।
7. इसे आप हर रोज खाने के बाद पी सकते हैं।
किन लोगों को नहीं पीना छाछ
छाछ में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में जो लोग किडनी की समस्या से परेशान हैं उन लोगों को छाछ पीने से बचना चाहिए। वहीं अगर आपको लगातार सर्दी-जुकाम की समस्या रहती है, तो इसे पीने से बचाना चाहिए। वहीं बारिश के मौसम में भी छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 hr agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
7 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
8 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines