हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Burfi Recipe: बची हुई रोटी और मूंगफली से बनाएं कमाल की डिश, जानें रेसिपी

Burfi Recipe: सर्दियों में अगर आप भी कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो घर पर ही रात की बची हुई रोटी और मूंगफली से टेस्टी और हेल्दी डिश तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन
Burfi Recipe

Burfi Recipe: सर्दियों के मौसम में लगभग सभी को कुछ टेस्टी खाने का मन तो जरूर कहता है। ऐसे में जो भी हम खा रहें है वह अगर घर की बनी और हेल्दी डिश हो तो और भी मजा आ जाता है। इसके लिए आप घर पर रात की बची हुई रोटी और मूंगफली से एक बेहतरीन डिश तैयार कर सकते हैं, जिसे हम बाजार से मंहगे दामों में खरीदकर खाते हैं। लेकिन आप इसे बहुत ही आसान तरीके से घर पर ही बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि…

बनाने की विधि

1 सबसे पहले 2 रोटी और आधा कप मूंगफली लें।

विज्ञापन

2 दोनों को एक साथ तेल या घी में लाल होने तक फ्राई करें।

3 फ्राई होने के बाद एक प्लेट में छानकर रख लें।

विज्ञापन

4 इसके बाद एक पैन में एक कप चीनी, 3 से 4 टुकरे गुड़ और एक कप पानी डाल कर इन्हें तब तक पकाएं जब तक ये अच्छे से मिक्स होकर लाल न हो जाए।

5 अब रोटी और मूंगफली को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।

विज्ञापन

6 इसके बाद एक पैन में एक बड़ा चम्मच घी या तेल डालें और गर्म करें।

7 तेल के गर्म होने पर उसमें एक कप बेसन डालें।

विज्ञापन

8 बेसन को मिडियम आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं।

ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका

विज्ञापन

9 इसके बाद पिसी हुई रोटी और मूंगफली को इसमें डालें और 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं।

10 अब गुड और चीनी से तैयार किए हुए पानी को इसमें डालें।

विज्ञापन

11 इन सभी को अच्छे से मिलाकर 4 मिनट के लिए पकाएं।

12 जब ये अच्छे से पककर तैयार हो जाए तो एक चौकोर ट्रे में बटर पेपर बिछा कर निकाल लें।

विज्ञापन

13 इसके बाद इसे किसी चम्मच की मदद से सेट कर लें और सेट होने के बाद इसे किसी प्लेट में उल्टा कर के निकाल लें।

14 अब इसके ऊपर से बटर पेपर को हटा दें और चाकू से इसे बर्फी के तरह काट लें।

15 अब आपकी बर्फी तैयार है इसे आप सर्व कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola