Buffalo Milk Fact: दूध एक लाभकारी डेयरी प्रोडक्ट है जिसे पीने से शरीर को महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। इंसान आमतौर पर गाय या भैंस का दूध ही पीते हैं। दोनों जानवरों के दूध के अपने लाभ होते हैं। मगर भैंस के दूध को लेकर कुछ नुकसान भी गिनाए जाते हैं। कुछ लोगों को इसका दूध पीने से रोका जाता है। जबकि भैंस के दूध में गाय के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन और गुड फैट्स होते हैं। यह दूध अधिक गाढ़ा भी होता है।
भैंस का दूध पियोगे तो अक्ल होगी मोटी
हां, भैंस के दूध में फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और गुड फैट्स की मात्रा ज्यादा होती है। भैंस का दूध बच्चों को पिलाने से दिमाग दुगनी तेजी से विकास करता है। भैंस के दूध को पीने से उन्हें संपूर्ण पोषण मिलता है। माता-पिता को बस इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि भैंस का दूध बच्चों को इस हिसाब से पिलाएं कि ये उनके पाचन को न बिगाड़ सके। इस हिसाब से भैंस का दूध अक्ल के लिए फायदेमंद साबित होता है।
अक्ल बड़ी या भैंस
इस सवाल का जवाब थोड़ा ट्रिकी हो सकता है, भैंस बड़ी या अकल। इस तर्क को लेकर इंसान अपने दिमाग के अनुसार जवाब ढूंढ़ सकता है। भैंस का दूध इंसान की अकल को बड़ा बनाने के लिए उन्हें जरूरी पोषक तत्व मुहैया करता है। अकल का इस्तेमाल करना इंसान के अपने हाथों में है। लेकिन यह कहना कि भैंस के दूध से अकल मोटी होती है, पूरी तरह एक गलत धारणा है।
ये भी पढ़ें- Processed Foods भी है सेहत के लिए वरदान! डाइटिशियन ने गिनवाए फायदे
क्यों यह दूध पीने से रोका जाता है?
वैसे तो भैंस के दूध में नुकसान है, ऐसी कोई पुष्टि नहीं है। मगर कुछ लोगों को यह दूध नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि भैंस का दूध अत्यधिक मोटा होता है। इसलिए इस दूध को पचा पाना सबके बस की बात नहीं है। कुछ लोगों को इस दूध से एलर्जी भी होती है; ऐसे में भैंस का दूध उनकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। भैंस के दूध में गाय के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होता है, जबकि गाय के दूध में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। भैंस के दूध में ज्यादा फैट होता है, इसलिए मोटापे से परेशान लोगों को इस दूध को पीने से बचना चाहिए।
buffalo milk facts
बवासीर में फायदेमंद
बवासीर एक पेट और पाचन से जुड़ी बीमारी है। यह बीमारी हमारे खराब लाइफस्टाइल और खानपान से होती है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि भैंस का दूध पीने से बवासीर में राहत मिल सकती है। लेकिन इस पर अबतक कोई रिसर्च या ठोस रिपोर्ट नहीं मिली है।
कैसे ठीक होगा बवासीर?
- भैंस के दूध में मौजूद फैट और कैलोरी से बवासीर के मरीजों को मल त्याग करने में समस्या नहीं आएगी।
- भैंस के दूध में अधिक मात्रा में प्रोटीन भी होता है, प्रोटीन घावों को जल्दी भरता है। इससे बवासीर में बने घावों भी जल्दी ठीक हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Hair Mask vs Conditioner: आज ही छोड़ देंगे हेयर कंडीशनर, अगर जान लेंगे हेयर मास्क के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
10 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
13 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
13 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
16 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
17 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
19 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
20 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines