Budget Travel Destinations: अगर आप काम से ब्रेक लेकर शांति और प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड जा सकते हैं। यहां की खूबसूरत वादियां और पहाड़ों की खूबसूरती देखकर आप अपनी सारी थकान भूल जाएंगे। वैसे तो उत्तराखंड में घूमने के लिए कई जगहें हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप कम पैसे में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में।
ऋषिकेश
ऋषिकेश उत्तराखंड की सबसे पॉपुलर जगह है। हर साल न केवल भारत से बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।आप यहां कई तरह के एडवेंचर एक्टिविटिज का आनंद ले सकते हैं, जैसे- बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग आदि। यहां पर ऐसे कई आश्रम मिल जाएंगे जहां आप मुफ्त में रह सकते हैं।
रानीखेत
रानीखेत भी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां चर्च और गोल्फ कोर्स देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर यहां आकर सुकून महसूस कर सकते हैं। यहां आकर आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर सुकून महसूस कर सकते हैं और यहां घूमने में ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा।
भीमताल
आप कम बजट में उत्तराखंड स्थित भीमताल का भी प्लान बना सकते हैं। इसके चारों ओर बहुत सारी प्राकृतिक सुंदरता है। यहां कई मंदिर हैं जहां आप घूम सकते हैं, इसके अलावा यहां खूबसूरत झील भी है। यकीनन आपको यहां आकर बहुत ही अच्छा लगेगा।
ये भी पढ़ें- World Highest Post Office: ये है दुनिया का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस, क्या देखा है आपने?
अल्मोड़ा
उत्तराखंड में स्थित अल्मोडा कम बजट में घूमने के लिए अच्छी जगह है। यह हिल स्टेशन पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इसकी खूबसूरती देखने लायक है। इसके अलावा यहां कई मंदिर भी हैं जहां आप जाकर दर्शन कर सकते हैं। इस जगह पर आकर आप कुछ सुकून भरे पल बिता सकते हैं।
चोपटा
चोपटा को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां आकर ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। इस जगह की खूबसूरत पहाड़ियां आपका मन मोह लेंगी। चोपटा आने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
13 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
20 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
21 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
23 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines