हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budget Friendly Honeymoon: सस्ते में मनाएं हनीमून, रोमांस ज्यादा खर्चा आधा!

Budget Friendly Honeymoon: सस्ते में हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो आप कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
honeymoon budget friendly

Budget Friendly Honeymoon Trip Tips: नई-नई शादी होने पर पार्टनर एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते हैं। ऐसे में शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का भी प्लान करते हैं। हनीमून प्लान सभी के लिए अलग-अलग अनुभव और बजट के साथ हो सकता है। जबकि, कम बजट में भी भारत की कई जगहें हैं जहां पार्टनर्स जाने का सोच सकते हैं।

अगर आप भी हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं और आपके पास ज्यादा बजट नहीं है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए 25 हजार रुपये से 30 हजार के बीच में हनीमून ट्रिप प्लान लेकर आए हैं। आइए आपको बजट फ्रेंडली हनीमून ट्रिप टिप्स के बारे में जानते हैं।

कम बजट में ये जगहें रहेंगी बेस्ट

अगर आपका बजट कम है तो आप राजस्थान जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर पहाड़, झरने, झील, साथ ही हाथी-ऊंट की सवारी आदि का मजा मिल सकता है। भारत में राजस्थान को घूमने के लिहाज से काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

आप चाहें तो जयपुर या उदयपुर भी जा सकते हैं। यहां पर पहाड़ों पर स्कूटी चलाने का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां पर आपको बड़े-बड़े किले, हाथी की सवारी आदि का भी मजा मिल सकेगा। सिर्फ 30 हजार रुपये के अंदर आप यहां घूम सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Lakshadweep घूमने के लिए परमिट जरूरी, यहां से करें अप्लाई

विज्ञापन

इन 3 बातों का रखें ध्यान

  1. बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए ट्रेन से यात्रा करें। ट्रेन के स्लीपर कोच के टिकट की कीमत 500 से 600 रुपये के बीच होती है।
  2. होटल की बुकिंग के दौरान GST का जरूर ध्यान रखें, जिससे होटल में रहने का खर्च आप अपने बजट में कर सकेंगे।
  3. अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो कोशिश करें कि स्कूटी रेंट पर लेकर घूमे, क्योंकि इसमें आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं हो सकेंगे। सिर्फ 800 से 1000 रुपये के बजट में आसानी से आप घूम सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Smartphone की सफाई कर रहें हैं तो भूलकर भी न करें 3 गलतियां! 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola