Breakfast Recipes: चाहे आप घर पर रहें या ऑफिस जाएं, हर सुबह सबसे मुश्किल सवाल यही होता है कि आज नाश्ते में क्या बनाएं। रेसिपी ऐसी होनी चाहिए जो आसानी से बन जाए और सभी को पसंद भी आए लेकिन हर दिन ऐसा करना आसान नहीं है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बनाना आसान होगा और टेस्टी भी होंगे। आप चाहें तो इन्हें नाश्ते में खा सकती हैं या अपने बच्चों के लंच को मजेदार बनाने के लिए उनके टिफिन में भी रख सकती हैं।
ब्रेड पोहा
वैसे तो ब्रेड सैंडविच लगभग सभी का पसंदीदा होता है लेकिन इन्हें बनाने में समय लगता है। ऐसे में कम समय में मसालेदार ब्रेड पोहा बनाना आसान है। इसे बनाने के लिए ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें। इसमें थोड़ी सी सौंफ और राई डालें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज डालकर अच्छे से भून लीजिए। प्याज भुन जाने पर इसमें मूंगफली के दाने डाल दीजिए और इसे तलने दें। इसके बाद तेल में ही लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डाल दीजिए। अब इसमें कटी हुई ब्रेड डालें और अच्छे से मिला लें। आप चाहें तो ऊपर से चाट मसाला भी डाल सकते हैं। से सेव के साथ परोसें।
ये भी पढ़ें- Egg Recipes: संडे में ऐसे बनाएं 4 टेस्टी अंडे की डिश, जानें रेसिपी
एवोकैडो टोस्ट
एक एवोकैडो लें, उसे बीच से काट लें, बीज निकाल दें और गूदा निकालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे एक बाउल में डालें और इसमें नमक डालकर अच्छे से मैश कर लें। तैयार पेस्ट को टोस्ट पर लगाएं और ऊपर से सीजनिंग करें। अगर आप वेज खाना चाहते हैं तो टोस्ट पर एवोकाडो का पेस्ट लगाने के बाद टमाटर के टुकड़े और प्याज डाल सकते हैं। अगर आप अंडा खाना चाहते हैं तो इसे उबले अंडे से सजा सकते हैं। आप चाहें तो टोस्ट की जगह ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
34 mins agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines