हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Breakfast Recipe: सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं ये पनीर रोल, सिर्फ 10 में इस तरह करें तैयार

विज्ञापन
Breakfast Recipe

Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट या शाम के नाश्ते में अगर कोई स्नैक खाना हो तो ब्रेड रोल एक आसान रेसिपी है। प्रोटीन युक्त पनीर की इस रेसिपी को घर के सभी सदस्य बड़े ही चाव के साथ खाना पसंद करेंगे। पनीर रोल बनाने के लिए आपको ना तो खासा मेहनत करनी पड़ेगी और ना ही इसके लिए अधिक सामग्री की जरूरत होगी। आइए आपको पनीर ब्रेड रोल रेसिपी बनाना बताते हैं।

पनीर ब्रेड रोल रेसिपी (Paneer Bread Roll Ingredients)

  • ब्रेड
  • पनीर
  • अदर-लहसुन का पेस्ट
  • गरम मसाला
  • जीरा पाउडर
  • काश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • टोमेटो सॉस
  • नमक स्वादानुसार
  • आमचूर पाउडर
  • धनिया पत्ता
  • हरी चटनी
  • घी या तेल

जानें कैसे बनाए पनीर ब्रेड रोल (Paneer Bread Roll Recipe)

सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। इसमें बटर कोटेज पनीर को घीशकर डालें। इसके बाद कश्मीरी मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर, लहसुन-अदरक का पेस्ट, टोमेटो सॉस, आमचूर पाउडर, धनिया का पत्ता, नमक स्वादानुसार मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इस तरह से पनीर रोल के लिए अंदर की फीलिंग तैयार हो गई है।

अब आपको एक ब्रेड लेनी है, उसके किनारों काटकर हटा देना है। इसके बाद ब्रेड को पतला और लंबा करने के लिए ब्लेन की सहायता लें। जैसे रोटी बैलते हैं ठिक वैसे ही ब्रेड को भी ब्ले लें। इस पर पहले थोड़ी सी हरी चटनी लगाएं, इसके बाद पनीर के मिक्सचर को फैलाकर रोल बना लें।

विज्ञापन

आगे बढ़ते हुए गैस पर एक पैन रखें, उसमें हल्का तेल या घी डालें। अब इसमें बनाए गए ब्रेड रोल का डालें। हल्की गैस पर सुनहरा रंग होने तक पकाएं। इसके बाद ब्रश की मदद से ब्रेड पर हल्का तेल लगाएं और पलक कर भी पका लें। इस तरह से ब्रेड रोल तैयार हो जाएगा। आप टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ खाकर मजा उठा सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola