अगर कोई लड़की आपसे पूछे, क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड है? अब तक आपके कितने अफेयर हुए? आपकी कितनी एक्स गर्लफ्रेंड हैं? क्या आप अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से अब भी बात करते हैं? क्या आप शादीशुदा हैं? अगर हां तो आप मुझे डेट क्यों करना चाहते हैं? क्या आप परिवार के साथ रहते हैं? …तो आपका सबसे पहला जवाब क्या होगा? हो सकता है कि आप इन तमाम सवालात के जवाब भी दे दें, मगर एक बार हैरान जरूर होंगे। हो सकता है- गुस्सा भी आ जाए कि ये कैसे वाहियात सवाल हैं। आपके इसी आखिरी सवाल का जवाब एक अनोखा आवेदन है, जिसे सिर्फ 23 साल की एक कुंवारी लड़की ने जारी किया है। इतना ही नहीं, इससे भी बड़ी हैरानी की बात तो इस बात की है कि एक दिन में उसका ब्वॉयफ्रेंड बनने की 3000 से ज्यादा लोग इच्छा जता चुके हैं। जानें क्या है पूरा मामला….
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक परिपत्र (एप्लिकेशन फॉर्म) वायरल हो रहा है। इसकी पड़ताल करने पर News 24 हिंदी ने पाया कि इसे टिकटॉक (TikTok) पर 23 साल की वेरा डिज्कमैन्स नामक एक युवती ने जारी किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडलर पर एक वीडियो शेयर करते हुए उसने एक फॉर्म दिखाया है। ये सारे सवाल इसी फॉर्म का हिस्सा हैं। इस पोस्ट के साथ लड़की ने बताया कि वह अभी तक सिंगल है और उसे अपने लिए कैसा पुरुष मित्र (Boy Friend) चाहिए। गजब तो इस बात का हो गया कि इस विशेष पद के लिए एक ही दिन में 3 हजार लोग अप्लाई कर चुके हैं। आप भी सिंगल हैं और वेरा डिज्कमैन्स को डेट करना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसे ही सवालात का जवाब देना होगा।
अगर आप शर्तें पूरी कर लेते हैं तो क्या होगा?
कुछ सवाल तो आप ऊपर पढ़ ही चुके हैं, लेकिन इस फेहरिस्त में कई और बातें भी हैं। वेरा डिज्कमैन्स ने पूछा है, ‘क्या आप जॉब करते हैं? क्या आप अपने माता-पिता के साथ रहते हैं? क्या आपके पास कार है?’। इसी के साथ बताया कि उसका होने वाला ब्वॉयफ्रेंड लॉयल और मजाकिया हो। उसे कार्टून पसंद हों। इतना ही नहीं, अगर आप ये शर्तें पूरी कर लेते हैं तो वेरा डिज्कमैन्स (उनके कहे अनुसार) अपनी पहली डेट पर एकदम दुल्हन की तरह सज-धजकर आएगी। डेट पर अपने खाने का बिल भी खुद ही पे करेगी।
आए ऐसे-ऐसे जवाब
अब बात आती है, अटपटी डिमांड के वैसे ही जवाब की तो वेरा डिज्कमैन्स के मुताबिक उसका ब्वॉयफ्रेंड बनने के लिए अब तक 3000 आवेदन आ चुके हैं। उनमें से एक लड़के ने बताया है कि वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। उसके पास कोई कार भले ही नहीं है, लेकिन दो बोट हैं। दूसरे ने जिंदगी लॉयल रहने का वादा किया है, मगर एक कमी उसमें भी है और वो ये है कि भाई को कार्टून पसंद नहीं हैं।
संबंधित खबरें
मडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
47 mins agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
4 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
17 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
22 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines