हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Boondi Kadhi Recipe: इस गर्मी ट्राई करें बूंदी कढ़ी, सबको बेहद पसंद आएगा इसका यूनिक टेस्ट

विज्ञापन
Boondi Kadhi Recipe

Boondi Kadhi Recipe: कढ़ी चावल तो ज्यादातर लोगों को फेवरेट होता है। बच्चे से लेकर बड़ो तक इसकी डिमांड रहती है। ये एक ऐसी रेसिपी है, जो बेहद लजीज होती है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। अगर आप भी कढ़ी चावल के शौकीन हैं, तो आपको भी कढ़ी की ये रेसिपी ट्राई करनी चाहिए।

जी हां, हम बात कर रहे हैं बूंदी कढ़ी की, जो बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती है। बूंदी कढ़ी एकदम गाढ़ी और खट्टी होती है और इसकी डिमांड भी बहुत रहती है। इसलिए आज हम आपको बूंदी कढ़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- Makhana Kheer Recipe: इस सावन भगवान भोलेनाथ को करना है प्रसन्न, तो लगाएं ‘मखाने की खीर’ का भोग

विज्ञापन

Boondi Kadhi के लिए जरुरी सामग्री

  • बेसन- 200 ग्राम (2 कप)
  • दही- 400 ग्राम ( 2 कप)
  • जीरा- 1 /2 चम्मच
  • मेथी के दाने- 1 /2 छोटा चम्मच
  • हींग- 2 पिंच
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 2-3
  • हल्दी- 1/3 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च- 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- 1 टेबल स्पून
  • बूंदी- 200 ग्राम
  • तेल- आवश्यकतानुसार

यह भी पढ़ें- Fruit Custard Recipe: इस तरह से बनाएं स्वाद से भरा फ्रूट कस्टर्ड, जानें आसान विधि

Boondi Kadhi की आसान-सी रेसिपी

  • बूंदी कढ़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले बेसन लेना है।
  • इसके बाद बेसन और दही से एक घोल बना लें।
  • ध्यान रहें जब भी घोल बनाएं तो उसमें गांठे ना हो।
  • कढ़ी के लिए एकदम स्मूद घोल ही बनाएं।
  • इसके लिए आप बेसन और दही के मिश्रण को ब्लेंडर में ब्लेंड भी कर सकते हैं।
  • अब गैस पर एक बड़ा पैन या कड़ाही रखें।
  • पैन में थोड़ा-सा तेल डाल लें।
  • इसके बाद जब तेल हल्का गरम हो जाएं, तो इसमें राई, जीरा, मेथी, लाल मिर्च डालें।
  • अब मसालों को भूनने दें और जब ये रंग बदल लें तो इसमें हींग और हल्दी पाउडर डालें।
  • फिर इन मसालों में दही और बेसन का घोल डालें और इसे अच्छी तरह से चलाएं।
  • इसके बाद अब इसमें स्वादानुसार नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर चमचे की सहायता से चलाते रहें।
  • फिर जब घोल में उबाल आने लगे तो आपको लगे की ये पक रहा है तो इसे अच्छे से चलाते रहें।
  • जब ये पक जाएं तो गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद इसमें बूंदी डालकर भगोने का ढक्कन बंद कर दें।
  • थोड़ी देर बाद ढक्कन हटा दें और इसे गरमा-गरम सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola