Blue Tea Benefits: आज के समय में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनकी सुबह की शुरूआत चाय के साथ होती है। हालांकि चाय कई तरह की होती है जैसे- ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, हिबिस्कस टी आदि। हर किसी को अपने टेस्ट के हिसाब से चाय पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब ब्लू टी भी ऑप्शन है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद होती है।
ब्लू टी यानी बटरफ्लाई पी फ्लावर टी। बटरफ्लाई पी फ्लावर टी को अपराजिता के फूलों से तैयार किया जाता है। वहीं, अपराजिता का फूल जितना देखने में सुंदर होता है उतना ही उसकी चाय का रंग भी खूबसूरत होता है। ये सिर्फ देखने में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसके सेवन से डायबिटीज से लेकर वजन के कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको ब्लू टी के फायदे बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बारिश में भी बढ़ सकता है माइग्रेन का दर्द, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ब्लू टी के सेवन से मिलेंगे ये लाभ
1. डायबिटीज को करती है कंट्रोल
नियमित रूप से ब्लू टी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लू टी पीना फायदा देता है।
2. एंग्जायटी और डिप्रेशन को कम करने में मदद करती है
जो लोग डिप्रेशन या एंग्जायटी से परेशान है, उनके लिए ब्लू टी एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड होता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है। साथ ही ये तनाव को भी दूर करती है।
3. झुर्रियां को कम करने में मददगार
अगर आप भी झुर्रियों या फिर फाइन लाइन्स से परेशान है, तो इसके लिए ब्लू टी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा।
4. आंखों के लिए बहुत फायदेमंद
आंखों में जलन और सूजन की परेशानी को खत्म करने के लिए भी ब्लू टी का सेवन किया जा सकता है।
5. वजन घटाने में मदद करती है
वजन को कम करने के लिए भी ब्लू टी का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप सुबह के समय इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा।
6. बॉडी डिटॉक्स करने में भी सहायक
ब्लू टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा खूब होती है। इसका सेवन इम्युनिटी मजबूत करता है। साथ ही ये बॉडी को भी डिटॉक्स करता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से भी निजात मिल सकती है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
सरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
39 mins agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
2 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
5 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
20 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
21 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines