Blood Sugar Level: हाई ब्लड शुगर आपके लिए खतरा पैदा कर सकता है, जिसे हाइपरग्लाइसेमिया भी कहा जाता है मीरा रोड की वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स के कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. अनिकेत मुले ने बताया कि ब्लड शुगर के लेवल में अचानक वृद्धि कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि तनाव, डिहाइड्रेशन, अधिक चीनी खाना, कैफीन पीना, पर्याप्त नींद न लेना और समय पर दवा न लेना। ऐसे में इसे जल्द से जल्द कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसे घर बैठे 1 घंटे में ही कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसे किन-किन तरीकों से कम कर सकते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के तरीके
1. बिना चीनी वाली ग्रीन-टी पिएं
2. 20 से 30 मिनट लगातार टहलें।
3. 15 से 20 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ें
4. लगातार चार गिलास पानी पिएं
5. अदरक की चाय पिएं
ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डॉ. अनिकेत मुले ने कहा कि ब्लड शुगर से जान का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने ये भी कहा कि इस खतरे से बचने के लिए ब्लड शुगर को तुरंत कम करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप कई तरह से हेल्दी चीजों को अपना सकते हैं। जैसे कि आप हेल्दी ड्रिंक पी सकते हैं, जैसे कि पानी। हाइड्रेटेड रहने से आपका शरीर एक्स्ट्रा शुगर को बाहर निकालता है। योग या पैदल चलने जैसे हल्के व्यायाम आपके शुगर लेवल को कम कर सकते हैं, क्योंकि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से इंसुलिन का लेवल ठीक रहता है और मांसपेशियों द्वारा ग्लूकोज के अवशोषण को बढ़ावा मिलता है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल लगातार बढ़ा हुआ रहता है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें। डॉ. मुले ने चेतावनी देते हुए कहा कि आपके डॉक्टर आपके ब्लड शुगर लेवल को जल्दी से कंट्रोल करने के लिए शुगर-फास्ट-एक्टिंग इंसुलिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। डॉक्टर के पास जाने से बचना या उसे टालना आपकी स्थिति को और खराब कर सकता है, साथ ही कई तरह के खतरे को भी बढ़ा सकता है।
ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
4 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
9 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
13 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
14 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines